Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 17, 2026 | New Delhi
World

सालेह अल-अरूरी के मारे जानें के बाद से बढ़ गया है इजरायल और हमास का संघर्ष, जानिए डीटेल्स

January 4, 2024 Sneha 1 min read
Israel Hamas War 1 1

Israel-Hamas War: 7 अक्टूबर से चल रहे हमास और इजरायल के इस युद्ध को अब काफी लंबा समय बीत चुका है. जहां पर अब इस युद्ध में तेजी देखनें को मिल रही है. बतादें, कि हाल ही में लेबनान शहर में हमास के उप प्रमुख सालेह अल-अरूरी को इजरायली सेना ने मार गिराया है. जिसके बाद से गाजा के अंदर इजरायली सेना ने हमलों को काफी तेज कर दिया है. बताया जा रहा है, कि अल-बुरेज के शरणार्थी शिविरों पर भी इजरायली सेना ने बड़ा हमला किया है. बताया जा रहा है, कि शराणर्थी शिविर पर इजरायली सेना ने हमलें के बाद से 4 लोगों को मार गिराया है.

वहीं पर आपको बतादें, कि जब इजरायल से सालेह अल अरूरी के बारें में सवाल किए गए. तो इजरायल ने इस बारें में कोई जानकारी नही दी है. इसके साथ ही इजरायल के खुफिया संगठन मोसाद ने इस बारें में जानकारी दी है. जिसमे ये बताया है, कि वे हमास को पूरी तरह से खत्म करना चाहते है. इजरायली सेना के बयान में ये बात साफ कही गई है, कि उन्होनें लेबनान की संप्रभुता को कोई भी नुकसान नही पहुंचाया है. इसके साथ ही में हिजबुल्ला पर वार से भी इजरायली सेना ने इंकार कर दिया है. जिसके बाद से उन्होनें अपने बयान में ये कहा है, कि वे इस युद्ध में आने वाली हर एक स्थिति को लेकर के तैयार है.

क्या है बढ़ सकता है हमास और इजरायल के बीच में युद्ध

आपको बतादें, कि इजरायली सेना द्वारा मारे गए सालेह अल अरूरी के कत्ल के बाद से ही मिस्त्र के राष्ट्रपति आब्देल फतह अल-सीसी ने बताया है, कि हमास के उप प्रमुख सालेह अल अरूर के मारे जानें के बाद से संभावना है, कि ये युद्ध काफी ज्यादा भड़क सकता है. जिसमें ये भी बताया गया है, कि उप प्रमुख सालेह अल अरूरी का ओहदा हमास संगठन में काफी बड़ा था. जिसके बाद से गाजा के अंदर चल रहा हमास और इजरायल का युद्ध काफी भड़क सकता है. रिपोर्ट से ये सामने आया है, कि इजरायली सेना के द्वारा मारे गए हमास के उप प्रमुख सालेह अल अरूर की मौत के बाद से ही लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा भर चुका है. जिसमें ये भी बताया जा रहा है, कि वेस्ट बैंक​ के रामल्ला शहर से बड़ी तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए है. ​जो कि अरूर की मौत पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है. ऐसे में क्षेत्र के अंदर तनाव की स्थिति काफी ज्यादा बढ़ चुकी है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join