Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

सारा ,जान्हवी के इस खास दोस्त पर विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज़।

May 21, 2023 Rupali Parihar 1 min read
vivek agnihotri

मशहूर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों विवेक सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज ‘दहद’ पर भड़के और ऐश्वर्या राय के ‘कान्स 2023’ वाले लुक पर ताना मारते नजर आए। वहीं, अब फिल्म निर्माता बॉलीवुड स्टार किड्स के खास दोस्त ओरी उर्फ ओरहान अवतारमणि को लेकर ट्वीट कर सुर्खियों में आ गए हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने साझा किया वीडियो।

विवेक अग्निहोत्री ओरी का एक वीडियो शेयर कर क्लास लेते नजर आए हैं। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ओरी के साक्षात्कार की एक क्लिप साझा की। इसमें ओरी ‘सेल्फ डेवलपमेंट’ की बात करती नजर आ रही हैं। उनके ‘खुद पर काम करने’ पर तंज कसते हुए विवेक ने लिखा, ‘बॉलीवुड का सबसे मेहनती आदमी। इसे कहते हैं असली संघर्ष।’ वीडियो में ओरी कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘मैं जिम जा रहा हूं, एंटी-ग्रेविटी कर रहा हूं। मैं बहुत आत्मनिरीक्षण कर रहा हूं। कभी-कभी मैं योग और गर्म मालिश करता हूं। काम बहुत है, लेकिन खुद पर। ओरी की ये बात विवेक अग्निहोत्री को पसंद नहीं आई है और उन्होंने ट्वीट कर उन पर निशाना साधा है।

गुलशन देवैया ने दिया जवाब।

विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए गुलशन देवैया ओरी के समर्थन में उतर आए। गुलशन ने लिखा, ‘सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना, सभी के संघर्षों में उनकी उचित हिस्सेदारी है। सभी के पास विशेषाधिकारों का उचित हिस्सा भी है। हम भूल जाते हैं कि ऐसे लोग हैं जो जीवन में हमसे कम विशेषाधिकार प्राप्त हैं। लोगों को फालतू में फालतू फल मत खिलाओ मेरे अच्छे साहब।

 स्टार किड्स के साथ अक्सर दिखते ओरी।

ओरी अक्सर बॉलीवुड के लोकप्रिय स्टार किड्स सारा अली खान, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और नीसा देवगन के साथ दोस्ती करने और पार्टी की तस्वीरें साझा करने के लिए चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले ओरी के जान्हवी कपूर के साथ रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join