Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Nov 06, 2026 | New Delhi —
Entertainment

सारा अली खान और विक्की कौशल जरा हटके मूवी के प्रमोशन में पहुंचे राजस्थान

May 25, 2023 • Megha Jain• 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 25 at 10.46.55 AM

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में पूरी ताकत झोंक दी हैं। सारा अली खान और विक्की कौशल अभी हाल ही में इवेंट में साथ में डांस करते हुए नजर आए। विक्की कौशल और सारा अली खान की इस इवेंट से तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। सारा अली खान और विक्की कौशल की इन फोटोज को उनके फैंस काफी पसंद भी आ रही हैं। तो चलिए देखते है विक्की कौशल और सारा अली खान की ये तस्वीरें।

विक्की कौशल-सारा अली खान ने किया डांस।

इस तस्वीर में विक्की कौशल और सारा अली खान साथ में डांस करते हुए दिखाई दिए। विक्की कौशल और सारा अली खान का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

दोनों सितारे इस वक्त इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में राजस्थान में हैं। इस दौरान विक्की और सारा एक ऐसे परिवार से मिलने पहुंचे, जिसमें करीब 170 लोग रहते हैं। परिवार से मुलाकात के वक्त दोनों स्टार्स काफी खुश नजर आए और चूल्हे की रोटियों का जायका लिया। इसकी तस्वीरें विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

विक्की कौशल और सारा का गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया। विक्की कौशल को पगड़ी पहनाई। विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘सहपरिवार! 170 लोगों का एक संयुक्त परिवार। जितना बड़ा परिवार, उतना बड़ा दिल। दिल से राम राम है आप सबको!’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join