Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ अब नहीं करेंगी एक्‍ट‍िंग।

May 29, 2023 Rupali Parihar 1 min read
deepika

‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी के दिनों में एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है और एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कर रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो एक्टिंग छोड़ रही हैं और बतौर हाउसवाइफ और मां जिंदगी जीना चाहती हैं।

10 से 15 साल किया काम

दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में टेली चक्कर से बात करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी और फ्यूचर प्लान के बारे में बात की. दीपिका कक्कड़ ने कहा- ‘मैं प्रेग्नेंसी का ये फेज एन्जॉय कर रही हूं और बेबी का आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. मैं इतनी ज्यादा एक्साइटेड हूं कि आपको शब्दों में बयां तक नहीं कर सकती. मैंने बहुत यंग ऐज में काम करना शुरू कर दिया था और करीबन 10 से 15 साल तक काम किया.’

बच्चे की खुशखबरी ऐसे शेयर की

दीपिका कक्कड़ पति शोएब इब्राहिम से ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर मिलीं और आखिरकार दोनों ने 2018 में शादी कर ली। इस साल जनवरी में, कपल ने घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। खुशखबरी शेयर करने के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसे पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा है, ‘इस खबर को आप सभी को आभार, खुशी, उत्साह और घबराहट से भरे दिलों के साथ शेयर कर रही हूं। हमारी लाइफ का ये सबसे खूबसूरत फेज है। हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। आपकी ढेर सारी दुआएं और प्यार की जरूरत है।’

छोड़ना चाहती हूं एक्टिंग

इसके साथ ही दीपिका कक्कड़ ने कहा- ‘जब मेरी प्रेग्नेंसी जर्नी की शुरुआत हुई थी तभी मैंने शोएब से कहा था कि मैं अब काम नहीं करना चाहती और एक्टिंग छोड़ना चाहती हूं. मैं अब एक हाउसवाइफ की तरह और एक मां की तरह जिंदगी जीना चाहती हूं.’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join