Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला हुआ गिरफ़्तार।

March 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
salman

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बीते काफी समय से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके बाद से पुलिस ने उनकी सुरक्षा सख्त कर दी है। हाल ही में सलमान को एक धमकी भरा ईमेल भी भेजा गया था। अब पुलिस ने सलमान को ईमेल भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान और मुंबई पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में धाकड़ राम बिश्नोई नाम के शख्स की गिरफ्तारी हुई है। वो सिर्फ 21 साल का है। पुलिस ने जांच में पाया कि ये ईमेल जोधपुर से भेजा गया था।

पिछले हफ्ते सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। उस ईमेल में सलमान खान को जान से मारने की बात कही गई थी। इसके बाद से ही ईमेल भेजने वाले शख्स की तलाश हो रही थी।

21 साल का है आरोपी राम बिश्नोई।

मुंबई पुलिस ने जोधपुर से 21 साल के धाकड राम बिश्नोई को ‍गिरफ्तार किया है। हालांकि इस ये शख्स बिश्नोई गैंग का नहीं है। इस मामले में 18 मार्च को मुंबई के ब्रांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। अपनी जांच में पुलिस ने पाया कि यह मेल राजस्थान के जोधपुर से भेजा गया था।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी ने यह धमकी भरा ईमेल किस मकसद से भेजा था।

आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है आरोपी राम बिश्नोई।

आरोपी धाकड़ राम बिश्नोई के ऊपर आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है। उसे 12 सितंबर 2022 को सरदारपुरा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी एक ईमेल भेजा था। उस ईमेल में भी उसने मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी दी थी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join