Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jul 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

सलमान का नाम ही काफी है।फैंस के बीच दुबई में दिखे भाईजान

April 26, 2023 Megha Jain 1 min read
248b5dee a64d 4519 84ae 75c2d57cf463

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” (Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
सलमान का तो सिर्फ नाम ही काफी है लोग सलमान के नाम से ही मूवी देखने के लिए जा रहे हैं ।लाखों करोड़ों फैंस सलमान के इस मूवी को लेकर जितने एक्साइटिड थे वापस सलमान उस पर अभी खरे उतरे हैं।हाल ही में रिलीज हुई उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया।

अंदाज ही काफी हैं।

सलमान अपने बेबाक अंदाज और अपने मस्ती भरे नेचर से जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में सलमान को अभी जान से मारने की धमकी भी मिली थी इसको लेकर के फैंस काफी चिंता में भी है। लेकिन सलमान फिर भी इन सभी चिंताओं को ब नजर रखते हुए एक बार फिर दुबई की ट्रिप पर नजर आ रहे हैं।

जमकर कमाई कर रही है फिल्म ।

फिल्म 21 अप्रैल को थिएटर में आई और महज तीन दिन में ही फिल्म ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फैंस ने भाईजान की फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है। थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरफ बस सलमान खान ही छाए हुए हैं। इन सबके चलते सलमान खान जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक और चीज जिसके लिए सलमान खान सुर्खियों में हैं वह है उनकी दुबई ट्रिप।

दुबई में मस्ती कर रहे सलमान खान।

दरअसल भाईजान इस वक्त दुबई में हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद खुद भाईजान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में दुबई लिखा था जिससे फैंस को पता चला भाईजान दुबई में हैं। अब सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान फैंस के साथ शादी और पत्नी पर मजाक करते दिख रहे हैं। सलमान खान के मस्ती भरे जवाब सुन फैंस खूब हूटिंग कर रहे हैं।
फैंस के साथ की ढेर सारी बातें।

सलमान खान  ने दुबई जाकर एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान नीचे खड़े अपने चाहने वालों से बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाईजान को देखते ही सभी फैंस ‘आई लव यू’ सलमान चिल्लाने लगते हैं। इस पर वह कहते हैं कि जब इतने सारे लड़के एक साथ आई लव यू कहते हैं तो मैं परेशान हो जाता हूं। सलमान की यह बात सुनकर हर कोई हंसने लगता है। इसके बाद ही व ह एक फैन की बात कहते हैं, ‘यह आपकी पत्नी है न… लेकिन मेरे पास पत्नी नहीं है।’ सलमान की यह बात सुनकर हर कोई हंसने लगता है

पहली बार साथ आए पूजा हेगड़े-सलमान खान।

सलमान खान स्टारर यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म में सलमान खान पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर की है और लोगों को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आई है। फिल्म में पलक तिवारी, शहनाज गिल, जगपति बाबू और दग्गुबाती वेंकटेश जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आए थे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join