Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jul 27, 2026 | New Delhi
Politics

संसद में हंगामा।।राहुल की संसद सदस्यता रद्द कर दी जाए।।

March 24, 2023 Megha Jain 1 min read
sansa....

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का शुक्रवार को नौवां दिन है। राहुल गांधी के मोदी सरनेम पर दिए गए बयान पर भाजपा संसद में उनकी माफी की मांग कर ही है। भाजपा का कहना है कि राहुल की संसद सदस्यता रद्द कर दी जाए। इस मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार हैं।

विपक्षी दलों ने शुक्रवार सुबह राहुल के मुद्दे पर बैठक की है। उनकी मांग है कि अडाणी मामले पर जेपीसी जांच कराई जाए। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। कांग्रेस शुक्रवार सुबह 11.30 बजे से 12 बजे के बीच विजय चौक तक पैदल मार्च निकालेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शाम 5 बजे हाईलेवल मीटिंग करेंगे। इसमें सभी राज्यों के अध्यक्ष और बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत की कोर्ट ने 2 साल जेल की सजा सुनाई है। सजा मानहािन के केस में सुनाई गई है। 2019 में राहुल गांधी ने कर्नाटक की रैली में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। सजा सुनाए जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल की संसद सदस्यता चली जाएगी। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है। अपने राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने पूरे OBC समाज का अपमान किया। उन्हें चोर कहा। पूरा OBC समाज प्रजातांत्रिक ढंग से राहुल से इस अपमान का बदला लेगा।

  1. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार किया की भाजपा लोगों को मुद्दे से भटकाने के लिए ऐसी बातें कर रही है। कौन इस देश के पैसे लेकर भाग गए? SBI और LIC के पैसे लेकर कौन अमीर बनें? इसका जवाब दीजिए।

संसद की कार्यवाही बार बार स्थगित कर रहे हैं सदन को चलने नही दे रहे हैं।
संसद की कार्यवाही स्थगित हुई तो इसके बाद विपक्षी नेताओं ने पार्लियामेंट के गेट नंबर 1 पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘वी वॉन्ट JPC’, ‘मोदी सरकार डाउन-डाउन’, ‘मोदी सरकार शेम-शेम’ जैसे नारे लगाए। लोकसभा में रिपोर्ट्स पेश होने के बाद स्पीकर ने नियम 377 के तहत चर्चा शुरू कराने की बात कही। विपक्षी सांसदों ने JPC की मांग को लेकर तख्तियां लहराने लगे और नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद कार्यवाही शाम 6 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

शाम 6 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई। PM मोदी भी सदन में मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में विपक्षी सांसद वेल में आकर अडानी मुद्दे पर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद सदन को शुक्रवार तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join