Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Nov 03, 2026 | New Delhi —
Entertainment

शाह रुख खान के घर ‘मन्नत’ में घुसे दो ‘शख़्स ‘ , पुलिस ने दर्ज की FIR

March 3, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
mannat

शाह रुख खान की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। गुरुवार को उनके मुंबई स्थित ‘मन्नत’ अपार्टमेंट में दो अजनबी घुस आए। जिनको वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने पकड़ कर बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया. बांद्रा पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ किए जाने पर उन लोगों ने यह बताया कि वह गुजरात के रहने वाले हैं।

बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया।

बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मन्नत में सुरक्षा गार्डों ने दोनों को देखा, जो बिना किसी इजाजत के बंगले के अंदर घुस गए थे और उन्हें पकड़ लिया. दोनों युवकों की उम्र 20 साल के करीब है. इसके बाद इस घटना के बारे में शाहरुख खान के स्टाफ को बताया गया. पहले तो मन्नत के गार्ड्स ने दोनों से पूछताछ की और कुछ समय उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी. पकड़े गए दोनों युवकों को बांद्रा थाने लाने के लिए एक टीम भेजी गई. अधिकारी ने कहा कि दोनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से पहले उनसे लंबी पूछताछ की गई थी।

दोनों लोग प्रशंसक हो सकते है।

बांद्रा पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों लोग प्रशंसक हैं और शाहरुख खान की करीब से एक झलक देखना चाहते थे. अब तक की पूछताछ में उनके किसी गलत इरादे का पता नहीं चला है. पुलिस ने उनके परिवार के लोगों के संपर्क की जानकारी ली है और उन्हें फोन किया जा रहा है. गुजरात पुलिस से भी इस बात की जांच की जाएगी कि क्या उनका किसी भी तरह का आपराधिक रिकॉर्ड है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके मुंबई आने और उसके बाद की गतिविधियों के बारे में उनके बयानों की सच्चाई की भी जांच होगी. दोनों पर भारतीय दंड संहिता के तहत घर में जबरन घुसने का मामला दर्ज किया गया है. उनसे पूछताछ जारी है।

पठान पर मेकर्स ने दिया ऑफर।

पठान की एक टिकट खरीदने पर एक फ्री मिलेगी। हालांकि, यह स्पेशल ऑफर सिर्फ तीन से पांच मार्च तक के लिए उपलब्ध है। इसके पहले पठान फिल्म के टिकट प्राइज कई बार कम किए गए। कभी फिल्म को 110 रुपये तो कभी 200 रुपये में दिखाए जाने का भी ऑफर रहा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join