Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

वीर सावरकर बनने के लिए रणदीप हुड्डा ने घटाया 26 किलो वजन।

May 30, 2023 Rupali Parihar 1 min read
randeep hudda

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. रणदीप इस फिल्म में एक्टिंग तो कर ही रहे हैं साथ ही इस फिल्म का डायरेक्शन भी रणदीप ने ही किया है. हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने खुलासा किया कि इस फिल्म में वीर सावरकर जैसा दिखने के लिए कैसे रणदीप हुड्डा ने अपना 26 किलो वजन कम किया।

रणदीप हुड्डा ने घटाया इतना किलो वजन

ऐसी रिपोर्ट्स थी कि क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के किरदार में ढलने के लिए रणदीप हुड्डा ने 18 किलो वजन घटाया है, लेकिन अब प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने खास बातचीत में बताया कि रणदीप ने हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के टोटल 26 किलो वजन घटाया है।

रणदीप हुड्डा ने कटवाए थे अपने बाल

आनंद पंडित ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ये भी बताया कि अपने किरदार में परफेक्ट रूप से ढलने के लिए रणदीप हुड्डा ने अपने बाल मुंडवा लिए थे। निर्माता ने ये भी बताया कि इस फिल्म को पहले एक्टर और मराठी फिल्म डायरेक्टर महेश मांजरेकर डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन डेट इश्यू के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

रणदीप हुड्डा ने 4 महीने खजूर और दूध पर बिताए

जब आनंद पंडित से पूछा गया कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणदीप हुड्डा ने इस फिल्म के लिए 18 किलो वजन कम किया है. तब आनंद बोले, ’18 नहीं उसने इस रोल के लिए 26 किलो घटाया है. जब वो मेरे ऑफिस आया था तब उसका वजन 86 किलो था. वो उसी दिन से इस किरदार में ढलने लगा था और आज तक वैसा ही है. वो कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता था. उसने 4 महीने तक सिर्फ एक खजूर और एक गिलास दूध ही पीया. जब तक शूटिंग खत्म नहीं हो गई. इतना ही नहीं, उसने बाल भी अपने उसी जगह से हटाए जहां पर वीर सावरकर के नहीं थे.’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join