Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

विवादों के बीच फसी उर्फी जावेद ।कोर्ट का करना पड़ सकता हैं सामना।।

March 11, 2023 Megha Jain 1 min read
u

उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों के लिए जानी जाती हैं और हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस कब क्या पहन लें कोई नहीं जनता. आए दिन एक्ट्रेस को अपने अतरंगी कपड़ों के लिए ट्रोल का सामना करना पड़ता है. और अब उर्फी जावेद को कोर्ट का सामना करना पड़ सकता हैं।

फैजान अंसारी ने उर्फी जावेद को भड़कीले कपड़े पहने, माहौल खराब करने और एक समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस जारी करवाया है। फैजान अंसारी ने कहा है कि उर्फी जावेद को अगर मुंबई में रहना है तो अपनी ‘हद और हालत’ बदलनी होगी, नहीं तो वह उन्हें यहां नहीं रहने देंगे।

बीजेपी नेता ने लगाए आरोप।

इसके पहले बीजेपी की नेता ने नए साल की शुरुआत के साथ ही उनके नाम एक नई शिकायत पुलिस में दर्ज हो चुकी थी. ये शिकायत महाराष्ट्र की बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने की है. उर्फी के खिलाफ शिकायत ‘मुंबई की सड़कों पर न्यूडिटी फैलाने’ को लेकर की गई है

कपड़ो से दिखाती हैं अश्लीलता

Faizan Ansari ने कुछ समय पहले Uorfi Javed को धमकी देते हुए कहा था कि उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ मौलानाओं से शिकायत कर दी है कि उनके खिलाफ फतवा निकाला जाए। साथ ही कहा था कि एक्ट्रेस के इंतकाल के बाद उन्हें कब्रिस्तान में दफनाने की जगह नहीं दी जाएगी। फैजान अंसारी के मुताबिक, उर्फी जावेद ने इस्लाम को बदनाम किया है और अपने पहनावे से पूरे समुदाय को शर्मसार किया है। अब फैजान अंसारी ने उर्फी जावेद को हाई कोर्ट में घसीट लिया है और नोटिस भेजा है। फैजान अंसारी ने शुक्रवार को अपने वकील के साथ मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह बॉम्बे हाई कोर्ट भी जाएंगे।

फैजान बोले- उर्फी गंदी लड़की है, कोर्ट में घसीटूंगा

फैजान अंसारी बोले कहा, ‘उर्फी जावेद बहुत ही डरपोक लड़की हैं। वो अकेले में कुछ भी करती हैं और मीडिया में आकर इंटरव्यू दे देती हैं। उनमें सामने आकर कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं है। मैं तो पहले भी कह चुका हूं कि हिम्मत है तो आकर फैजान अंसारी का सामना करो। वो पूरे देश का माहौल खराब कर रही हैं। अब मैं उन्हें हाई कोर्ट में घसीटने की मांग कर रहा हूं। उर्फी जावेद के साथ मेरी लड़ाई काफी पहले से चल रही है। मैं काफी मस्जिद और कब्रिस्तान में लेटर दे चुका हूं। दिल्ली और मुंबई में भी लेटर दे चुका हूं। अब उर्फी जावेद के खिलाफ लीगल एक्शन हो रहा है। मैं उन्हें कोर्ट में घसीट रहा हूं और उन्हें लेटर देने जा रहा हूं।’उर्फी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। पुलिस अफसर भी चाहते हैं कि ऐसा माहौल नहीं होना चाहिए। अब उर्फी जावेद का बचना नामुमकिन है। उन्हें अपनी हद और हालत बदलनी पड़ेगी। कपड़े पहनने का जो ढंग है, वो बदलना पड़ेगा। अगर मुंबई में रहना है तो उर्फी जावेद को अपना सबकुछ बदलना पड़ेगा। नहीं तो इस तरह मैं तो उन्हें मुंबई में रहने नहीं दूंगा।’

जिस्म दिखा पैसे कमा रही, एक्ट्रेसेस भी शर्मसार’

फैजान अंसारी ने उर्फी जावेद पर भड़कते हुए कहा, ‘वो बहुत खराब काम कर रही है। अपना जिस्म दिखाकर पैसा कमा रही है। वह यह सब पब्लिसिटी के लिए कर रही है। इससे बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस और सुपरस्टार्स पर भी उंगली उठ रही है, जो अपने टैलेंट और मेहनत से आगे आई हैं। उनके लिए भी यह शर्म की बात है कि उर्फी जावेद जिस्म दिखाकर पैसे कमा रही हैं। अगर उर्फी में टैलेंट है तो एक्टिंग करके फिल्में करके पैसे कमाएं।’

क्यो नही पहनती पूरे कपड़े उर्फी जावेद

उर्फी जावेद से यह पूछा गया तो उसे जावेद का कहना था कि पूरे कपड़े पहनने से उनको एलर्जी हो जाती है पूरे शरीर में उन्हें दाने दाने हो जाते हैं यह एक गंभीर समस्या है।।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join