Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

वाइफ कैटरीना कैफ के गाने पर डांस कर रहे थे विक्की कौशल। गिरते गिरते बचे।

May 29, 2023 Rupali Parihar 1 min read
vicky koushal

हाल ही में हुए आईफा अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा था. इस इवेंट को बी टाउन के सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट किया था. वहीं आईफा अवॉर्ड फंक्शन में विक्की कौशल ने अपनी वाइफ कैटरीना कैफ के एक सॉन्ग पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत के साथ धमाकेदार डांस किया था. हालांकि डांस के दौरान राखी की वजह से एक्टर गिरते-गिरते बचते हैं. इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

चिकनी चमेली से शुरू हुई मस्ती

राखी, विक्की से कैटरीना कैफ के गाने पर डांस करने के लिए कहती हैं। इसके बाद दोनों चिकनी चमेली पर नाचने लगते हैं। तभी विक्की कहते हैं कि शीला की जवानी पर डांस करते हैं। उनके डिमांड करते ही डीजे तुरंत शीला की जवानी सॉन्ग प्ले करता है।

गिरते-गिरते बचे विक्की

कटरीना कैफ का ये गाना सुनते ही विक्की कौशल के लिए खुद पर काबू कर पाना मुश्किल हो जाता है। एक्टर के साथ-साथ राखी सावंत भी खूब मगन होकर डांस करने लगती हैं। तभी अचानक विक्की का पैर राखी की ड्रेस पर पड़ जाता है और वो गिरते-गिरते बचते हैं। ये सब ड्रामा देख पास में खड़ी सारा की हंसी छूट जाती है।

वीडियो पर फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शन

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, “इज दिस फ्रॉम आईफआ? कोई शक नहीं राखी अल्टीमेट एंटरटेनर है..” एक और ने ट्वीट में लिखा था, “ट्रेंड सेटर राखी.” वहीं एक ने लिखा, “यह बहुत मजाकिया है.” एक अन्य फैन ने लिखा, “राखी की तरह कोई एंटरटेन नहीं कर सकता है.”

दो दिनों तक चला आईफा 2023

2023 में आईफा का 23वां एडिशन ऑर्गेनाइज किया गया, जो अबू धाबी के खूबसूरत यश आईलैंड में हुआ। इवेंट के होस्टिंग की जिम्मेदारी विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन ने मिलकर उठाई। आईफा 2023 का आगाज 26 मई को हुआ और इवेंट खत्म 27 मई को हुआ।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join