Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए पीएम मोदी ने की आधी रात को बैठक

March 1, 2024 Simran Khan 1 min read
Picsart 24 03 01 10 57 07 038

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए देर रात भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक की अध्यक्षता की. रात करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई बैठक चार घंटे से ज्यादा समय तक चली. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे नेता शामिल हुए.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित राज्य के प्रमुख नेता भी उपस्थित मीटिंग में रहे.

भाजपा की योजना चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले अपनी पहली सूची जारी करने की है, जो अप्रैल-मई में होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखें जारी करने से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश में कमजोर सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join