Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Entertainment

लाॅरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद हेलमेट लगाकर सड़क पर निकलीं राखी सावंत।

April 22, 2023 Rupali Parihar 1 min read
rakhi

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत किसी न किसी वजह से खबरों में आ जाती हैं। पिछले काफी समय से वे अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर खबरों में छाई हुई थीं। लेकिन अब लॉरेंस विश्नोई द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद वो फिर सुखियो में आ गई है।  दरअसल , कुछ दिन पहले राखी सावंत को जान से मारने की धमकी दी गई थी।तो अब राखी ने खुद को बचाने और अपनी पहचान को छिपाने के लिए उन्होंने नया तरीका ढ़ूंढ निकाला है।

हेलमेट लगा बाहर निकली राखी सावंत।              

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे हेलमेट पहनकर सड़क पर घूमती और दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। जअ पैपराजी ने उनसे इसके पीछे का कारण पूछा तो ड्रामा क्वीन बोलीं कि उन्हें अपनी पहचान छिपानी है। वीडियो में राखी बोल रही हैं कि ‘दोस्तों छोरो मुझे, मुझे मेरी पहचान छुपानी है।’

सोशल मीडिया पर वायरल राखी का वीडियो।

राखी पैपराजी से पूछती हैं कि क्या वे पहचान में आ रही हैं? इसके बाद राखी सड़क पर दौड़ने लगती हैं। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आज तक की सबसे मजेदार वीडियो।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये एंटरटेनिंग नहीं है, ये सोशल मीडिया पर फालतू का ड्रामा क्रिएट करने वाली बात है।’

लॉरेंस विश्नोई ने राखी को दी धमकी।

बता दें कुछ दिनों पहले राखी सावंत को जान से मारने की धमकी मिली थी। ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी थी। बता ये धमकी भरा मेल राखी सावंत को भेजा गया था। इस मेल में कहा गया है कि सलमान खान को हम बॉम्बे में मारेंगे तू इसमें इंवॉल्व मत हो, वरना प्रॉब्लम में आ जाएगी। इसके पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join