Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jul 10, 2026 | New Delhi
Business

लाल भिंड़ी की खेती से कमा सकते है बेहतरीन कमाई, जानिए डिटेल्स

August 26, 2023 Sneha 1 min read
tofkhgs

देश में किसान अब पांरपरिक खेती करने के बजाय अब कई अलग तरह की खेती करने की और अपना ध्यान केंद्रित कर रहे है. अब ऐसे में नकदी फसलों में किसान काफी तरह की सब्जियां और फलों को उगा रहे है. जिनमें से एक है लाल भिंडी. बतादें की देश भर में बड़े पैमाने पर हरी भिंडी की खेती की जाती है वहीं ऐसे में लाल भिंडी की खेती कर लोग बेहतरीन कमाई र पा रहे है. बतादें की वैज्ञानिकों का मानना है की लाल भिंडी हरी भिंडी से ज्यादा फायदेमंद है. इसके साथ ही आपकेा बतादें की लाल भिंडी की कीमत मार्केट के अंदर काफी ज्यादा है.

आपकी जानकारी के लिए बतादें की लाल भिंडी को काशी की लालिमा के नाम से भी जाना जाता है. यूपी के वाराणसी में इस लाल भिंडी को उगाया गया था. बतादें की लाल भिंडी की खेती 45 से 50 दिनों मंें बनकर के तैयार हो जाती है. वहीं साल में दो बार इसकी खेती को किया जाता है. आपकी इस लाल भिंडी की खेती को फरवरी से मार्च तक और जून से जुलाई तक में आप इसकी खेती को कर सकते है. इसके साथ ही आपको बतादें की लाल भिंडी के पौधों को तकरीबन 5 से 6 घंटे की धूप को बेहद जरूरी है. इसमें एंथोसाइन नाम का तत्व पाया जाता है. जिससे की शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी काफी मदद मिलती है. लाल भिंडी में आयरन और फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा पाई जाती है. जिससे की शरीर को काफी एनर्जी मिल जाती है. बुलई दोमट मिटटी में इसकी खेती को किया जाता है वहीं इसकी खेती बिलकुल हरी भिंडी की तरह से ही की जाती है.

कितनी है लाल भिंडी की कीमतें?

आपको बतादें की मार्केट में लाल भिंडी के दाम तकरीबन 500 रूपये किलो तक है. साथ ही इसको उगाने में भी आपकेा ज्यादा लागत नही देनी होगी. वहीं साल में कभी कबार इस भिंडी के दाम 800 रूपये किलो तक भी पहुंच जाते है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join