Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 17, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

रोज शाम के वक्त अपने मुख्य दरवाजे पर जलांए एक दीपक, जानिए क्या होते है लाभ, ये रही डीटेल्स

November 21, 2023 Sneha 1 min read
Diya Jalane ke Niyam

Diya Jalane Ke Niyam: हम सभी का भगवान को मानने का तरीका अलग अलग होता है. भगवान को नमन और उनके प्रति सम्मान को प्रकट करने का भाव हर एक इंसान में भिन्न पाया जाता है. कोई बिना दिया बाती के भी भगवान को मानता है. तो कोई सुबह शाम अपने घर में दीपक जोत जलाकर के भगवान के आगे अपना सर झुकाता है. लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतानें के लिए जा रहे है, घर के मुख्य दरवाजे पर रोजाना शाम को दीपक जलाने के लाभ के बारें में. हिंदु धर्म में शाम के समय में अपने घर के दरवाजे पर दीपक लगाने से घर में बहुत से अच्छे और शुभ बदलाव देखनेें को मिलते है. आइए जानते है इनके बारें में.

रोजाना शाम के समय दिया जलाने से मिलते है ये लाभ

हिंदु धर्म की मान्यताओं के मुताबिक ऐसा माना गया है, कि जब भी हम अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक को जलाते है, तो इससे हमारे घर में कभी भी नकारात्मकता प्रवेश नही कर पाती है. साथ ही में सभी तरह के कष्ट घर में रहने वाले सदस्यों से दूर रहते है. माना गया है, कि रोजाना एक दीपक जब कोई अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाता है, तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है. माता लक्ष्मी का उस घर में सदैव वास होता है.

घर के मुख्य द्वार पर दीपक को जलाने से सुख और समृद्धि और वैभव का वास होता है. एक अनोखी सकारात्मकता भी आपके घर में प्रवेश करती है. जिससे हर तरफ केवल खुशी का माहौल बना रहता है. सभी विवादों को अंत हो जाता है.

कब और कहां जलांए दीपक

आपको बतादें, कि आप शाम के समय में 6 बजे से लेकर के 8 बजे तक के बीच में दीपक को जलाकर के अपने घर के मुख्य दरवाजे पर रख सकते है. दीपक की बाती हमेशा बाहर के तरफ होनी चाहिए. रोजाना ये कार्य करना हिंदु धर्म में काफी अच्छा और शुभ माना गया है. वहीं आपको एक जरूरी बात का ध्यान भी इस दीपक को लगाते हुए रखना चाहिए. जिसमें आपको ये ध्यान में रखना चाहिए, कि आप कभी भी कोई इस्तेमाल हुए दीपक में जोत जलाकर के ना रखें. इसके साथ ही किसी खराब या खंडित दिये को भी अपने मुख्य द्वार पर ना जलांए.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join