Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
India

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया वंदे भारत की जून तक सभी राज्यों में होगी पहुंच।

May 19, 2023 Rupali Parihar 1 min read
vande bharat train

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्य रखा है कि वंदे भारत इस साल जून तक लगभग सभी राज्यों में पहुंच जाए। हावड़ा में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए वैष्णव ने कहा कि वंदे मेट्रो को 100 किमी से कम की दूरी और यात्रियों की दैनिक यात्रा के लिए डिजाइन किया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पुरी और हावड़ा के बीच ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

“जून के अंत तक पूरा देश वन्दे भारत से जुड़ेगा ” – केंद्रीय रेलमंत्री

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेल मंत्रालय हाईड्रोजन ट्रेन पर काम कर रहा है। 2024 तक भारत में हाईड्रोजन ट्रेन का ट्रालय शुरू करेगा। देश में 2024 तक हाइड्रोजन रेल चलेंगी। इसके साथ ही रेल मंत्री ने कहा कि पांच सौ किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए मंत्रालय वंदे भारत में स्लीपर की भी योजना पर काम कर रहा है। बहुत जल्द लोग वंदे भारत में लोग स्लीपर क्लास का भी आनंद उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि जून के अंत तक पूरे देश को वंदे भारत से जोड़ दिया जाएगा। मंत्रालय 400 वंदे भारत का संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को भी जल्द ही वंदेभारत की सौगात दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को देश की राजधानी से जोड़ने के लिए बड़ी रेल परियोजनाओं पर काम हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअली संबोधित

पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई है जो आधुनिक और आकांक्षी भारत का प्रतीक है। पीएम ने कहा, “जब भी वंदे भारत ट्रेन एक जगह से दूसरी जगह चलती है तो भारत की गति और प्रगति देखी जा सकती है।” उन्होंने कहा कि यह गति अब ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों में देखी जा सकती है।

ओडिशा को मिली पहली वंदे भारत।

पश्चिम बंगाल के शहर हावड़ा पहुंचने पर वंदे भारत का भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को ओडिशा को पहली वंदे भारत मिली, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। दोपहर को पुरी से चली वंदे भारत का रात करीब 9.20 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं पुरी से हावड़ा तक का सफर किया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join