Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 16, 2026 | New Delhi
World

रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई है जारी, जानिए डिटेल्स

July 23, 2023 Sneha 1 min read
russia

हाल ही में मिली एक जानकारी के मुताबिक इस बात की पुष्टि की गई है की रूसी सेना ने अब कुप्यांस्क और ड्वोरिचना को अपने निशानें पर लेते हुए वहां पर गोलाबारी की है. खार्किव के क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय से मिली जानकारी में ये बताया गया की कुप्यांस्क में दो लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें से एक महिला बताई जा रही है और उनकी उम्र तकरीबन 57 वर्षिय बताई जा रही है. इसके साथ ही आपको बतादें की इन दोनों ही शहरों में इमारतों से लेकर बिजनेस और पोपर्टि सभी चीजें धवस्त हो चुकी है. इस बात की जानकारी दी गई है की रूसी सेना की और से हुई इस गोलाबारी में बहुत से लोग घायल हुए है जिनकी पुष्टि अभी नही की गई है.

बतादें की हमलें में एक 60 साल के एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुए है जिन्हें उसी समय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था. इसके साथ ही वहीं मौजुद 45 वर्षिय आदमी की उसी समय पर मौत हो गई. आपको बतादें की शनिवार के दिन खार्किव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव इस बात की जानकारी दी थी की शहर के वेलीकी बर्लुक हिस्सें में गोलाबारी के चलते एक 30 साल के व्यक्ति की मृत्यु हो गई.

वहीं साथ ही उन्होनों ने बताया की शहर के बाकी हिस्सों में युक्रेन की सेना ने अपनी मजबूती बनाई हुई है. इसके साथ ही आपको बतादें की रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है की यूक्रेन के ज़ापोरीज़िया इलाके में जो की यूक्रेन के दक्षिणी पूर्वी इलाकों में आता है वहां पर रूस के एक समाचार पत्र आरआईए से एक पत्रकार की मौत हो गई जबकि 3 पत्रकार बेहद बुरी तरह से घायल है. रूसी सेना ने यूक्रेन की सेना पर आरोप लगाते हुए इस बात की भी पुष्टि की है की वे क्लस्टर हथियारों का उपयोग कर रहे है जिनकी वजह से चार पत्रकार बुरी तरह से घायल हुए वहीं एक की मौत हो गई.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join