Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

राहुल ने कहा अपनी सफाई पर कहा ।।यह भारत का अंदरूनी मुद्दा है

March 19, 2023 • Megha Jain• 1 min read
rahu gandhi

विदेश मंत्रालय की कमेटी की मीटिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रिटेन में दिए बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरा बयान किसी देश या सरकार को लेकर नहीं था। राहुल बोले- मेरा बयान एक व्यक्ति को लेकर था। मैंने भारत के लोकतंत्र के संबंध बात कही। इस मुद्दे पर किसी भी दूसरे देश को दखलंदाजी के लिए नहीं कहा है।

राहुल ने यह भी कहा कि केवल भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाया, इसके लिए मुझे एंटी नेशनल नहीं कह सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने पार्लियामेंट्री कंसल्टेटिव कमेटी की शनिवार को मीटिंग बुलाई थी। इसमें जी-20 में भारत की प्रेसीडेंसी को लेकर चर्चा हुई थी। शुरुआत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस पर प्रेजेंटेशन भी दिया। इसी बैठक के दौरान राहुल गांधी ने यह बयान दिए हैं।

भाजपा सांसद ने मुद्दा उठाया, राहुल ने जवाब दिया
एक भाजपा सांसद ने यह सवाल उठाया कि कुछ नेता विदेशों में भारतीय लोकतंत्र के बारे में बोलकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के बाद राहुल गांधी ने बयान पर सफाई दी। राहुल ने कहा- लंदन में मैंने केवल भारतीय लोकतंत्र का मुद्दा उठाया और मेरा विश्वास है कि यह भारत का अंदरूनी मुद्दा है और हम इसे सुलझा लेंगे।

जयशंकर ने राहुल को रोका, कहा- नेता संसद में बोलें
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि भाजपा सांसद ने राहुल को रोकने की कोशिश की और कहा कि ऐसे मुद्दों पर जवाब देने के लिए यह उचित मंच नहीं है। विपक्ष के सांसदों ने राहुल का सपोर्ट किया और कहा कि राहुल गांधी को सफाई देने का पूरा अधिकार है। इसके बाद जयशंकर ने इस बहस को रोका और कहा कि इस बारे में नेताओं को जो भी बोलना है, वो संसद में बोलें। राहुल गांधी से एस जयशंकर ने कहा कि कमेटी के विषय पर ही बात कीजिए, राजनीतिक मुद्दों पर नहीं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join