Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jul 21, 2026 | New Delhi
Politics

राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा रेप पीड़िता को लेकर।पुलिस पहुंची राहुल के घर।।

March 19, 2023 Megha Jain 1 min read
rahul police

भारत छोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की यात्रा कई प्रदेशों से होकर गुजरी राहुल गांधी हजारों की तादाद में लोगों से मिले इसमें कई लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में राहुल गांधी को बताया उसमें से खासकर एक बयान जो काफी लगातार सुर्खियों में है इस में राहुल गांधी यह कह रहे हैं कि लड़की के ऊपर यूं शोषण हुआ है लेकिन वह पुलिस को बताने से डर रही है इसी मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में कहा था, “एक विशेष मामले में मैंने एक लड़की से बातचीत की, जिसके साथ बलात्कार हुआ था. मैंने उससे पूछा कि क्या हमें पुलिस बुलानी चाहिए तो इस पर उसने कहा कि पुलिस को मत बुलाओ मुझे शर्म आ जाएगी.”

रेप पीड़िता पर टिप्पणी को लेकर पुलिस पहुंची

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के घर रविवार सुबह दिल्ली पुलिस पहुंची। रेप पीड़िताओं पर उनकी टिप्पणी के बारे में जानकारी लेने के लिए राहुल के घर सुबह 10.30 बजे स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागरप्रीत हुड्डा पहुंचे।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागरप्रीत हुड्डा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर उस नोटिस के सिलसिले में पहुंचे, जो उन्हें रेप पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस द्वारा दिया गया था। राहुल ने इन पीड़ितों का उल्लेख भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान क्या बोले थे राहुल गांधी?

राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में राहुल गांधी ने बयान दिया था, “एक रेप पीड़ित मुझसे मिली थी। जब मैंने उससे कहा कि पुलिस में शिकायत करो तो उसने मना कर दिया। कहा कि शर्मिंदा होना पड़ेगा।” जिसके बाद अब पुलिस ने राहुल से रेप का शिकार हुई लड़की के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है ताकि उस लड़की को सिक्योरिटी दी जा सके

दिल्ली पुलिस ने रेप पीड़िताओं पर दिए बयान को लेकर भेजा था नोटिस

इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन पीड़ितों का ब्योरा मांगा था जो यौन उत्पीड़न की शिकायत लेकर उनके पास पहुंची थीं। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए सवालों की एक लिस्ट राहुल गांधी को भेजी थी। पुलिस ने कांग्रेस नेता से उन पीड़ितों का विवरण देने के लिए इसलिए कहा ताकि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा सके।

स्पेशल CP सागरप्रीत ने कहा, “ये गंभीर मामला है, इस विषय में जानकारी जुटाने की पुलिस ने कोशिश की थी लेकिन हमें सफलता नहीं मिली। उसी सिलसिले में आज मैं जानकारी लेने आया हूं। यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी तो हम जानकारी लेना चाहते हैं, अगर दिल्ली का कोई मामला होगा तो हम तुरंत कार्रवाई शुरू करें।” दिल्ली के स्पेशल सीपी ने कहा, “30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी ने जो बयान दिया था उसमें ये बात कही थी की यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थी जो रो रही थीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join