Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

राहुल गांधी को सजा मिलने पर बोली प्रियंका।

March 24, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
priyanka

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब संसद सदस्य नहीं रहे। शुक्रवार को जारी लोकसभा सचिवालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, राहुल को सदन से अयोग्य माना गया है। उनके खिलाफ 2019 के मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं इस मामले को लेकर अब उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट।

राहुल को मानहानि मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।’ बता दें कि राहुल गांधी ने भी कोर्ट में माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा था कि करप्शन पर बोलना उनकी जिम्मेदारी है और उन्होंने अपना फर्ज निभाया है।

“बीजेपी भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है “

वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा- ” नीरव मोदी घोटाला- 14,000 Cr ललित मोदी घोटाला- 425 Cr, मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 Cr, जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, बीजेपी उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं. क्या बीजेपी भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?”

“आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी ” प्रियंका

प्र‍ियंका गांधी ने पीएम मोदी को मेंशन करते हुए ट्वीट करते हुए पूछा क‍ि ”नरेंद मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफ़र कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा क़ायम रखता है।
” प्र‍ियंका गांधी ने आगे ल‍िखा कि ”भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते, लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया।” प्र‍ियंका गांधी के इस ट्वीट के बाद काफी लोग अपनी प्रत‍िक‍ियाएं दे रहे हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join