Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

राहुल गाँधी का अडानी के साथ पूर्व कॉंग्रेसियो पर निशाना।

April 8, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
rahul 2

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने एक बार फिर अडानी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है पर इस बार अडानी के साथ साथ राहुल गाँधी ने पूर्व कोंग्रेसियो को भी घेरे में ले लिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार से पूछा है कि अडानी की कंपनियों में कथित बेनामी पैसे किसके हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं गुलाम नबी आजाद, सिंधिया, किरण रेड्डी, हिमंत बिस्वा सरमा और अनिल एंटनी पर भी निशाना साधा है।

ट्वीट में अडानी के साथ पूर्व कॉंग्रेसियो पर हमला।

अडानी के मुद्दे पर राहुल गांधी लगातार बीजेपी पर हमला कर रहे हैं. शनिवार (8 अप्रैल) को राहुल ने जो ट्वीट किया है उसमें उन नेताओं पर भी निशाना साधा है जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. राहुल ने अडानी के नाम की स्पेलिंग के साथ उन नेताओं का भी नाम जोड़ दिया है और कहा है कि “सच्चाई छुपाते हैं इसलिए रोज भटकाते हैं, सवाल वही है – अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?”

कांग्रेस छोड़ चुके ये पांच नेता।

राहुल गांधी के ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर की गई है.जिसमे अडानी के साथ गुलाम नबी आजाद, सिंधिया, किरण रेड्डी, हिमंत बिस्वा सरमा और अनिल एंटनी पर भी निशाना साधा है। इसमें से गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बना ली है. ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल होकर केंद्रीय मंत्री हैं. हिमंत बिस्व सरमा बीजेपी के नेता और असम के सीएम हैं. किरण कुमार रेड्डी हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए. इसके अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

अनिल एंटनी ने किया पलटवार।

राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद हाल में भाजपा में शामिल हुए अनिल एंटनी ने उन पर पलटवार किया. अनिल एंटनी ने इस तरह के ट्वीट करने पर राहुल गांधी की आलोचना की और साथ ही लिखा कि ‘वरिष्ठ नेताओं के साथ मेरा नाम लिखने पर मैं खुश हूं. आपने जो नाम लिखे हैं वो गद्दारों के नही हैं. ये परिवार के लिए नहीं बल्कि देश के लिए काम करने वालों के नाम हैं.’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join