Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

राजस्थान में चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जारी किए प्रत्याशियों के नाम, जानिए पूरी डीटेल्स

October 27, 2023 • Sneha• 1 min read
Rajasthan Election 2023 1

Rajasthan Election 2023: हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में चुनाव को लेकर के प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट को भी जारी कर दिया है. जहां पर पहले से ही पार्टी ने दो सुचियों को जारी किया हुआ था. आपको बता दें, कि पार्टी में राजस्थान चुनाव के लिए अभी तक तकरीबन 79 प्रत्याशियों के नामों को दो सुची में विभाजित कर बताया जा चुका है. जहां पर अब ये तीसरी सुची तैयार की गई है. जिसमें 19 और प्रत्याशियों के नाम शामिल है.

खबरों के हवाले से और कांग्रेस पार्टी की लिस्ट से ये सामने आया है, कि दो दिनों पहले जिस महिला नेता ने भाजपा का साथ छोड़कर के कांग्रेस का हाथ पकड़ा था. वे इस बार राजस्थान से धौलपुर के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाली है. जहां पर वे अभी भी विधायक के तौर पर काम कर रही है. इसके साथ ही बसपा पार्टी को त्याग कर कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली भी यहां पर नगर विधानसभा के लिए चुनाव में खड़े हुए है.

सपोटरा से पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा को प्रत्याशी के तौर पर चुना गया है. आपको बता दें, कि यहां पर इन्हें प्रत्याशी के रूप में चुने जानें पर क्षेत्रीय लोगों ने इनका विरोध किया था. खबरों के हवाले से ये पता चला है, कि इस बार तकरीबन 11 विधायकों को चुनाव के लिए टिकट दिया गया है. जहां पर बांदीकुई से गजराज खटाणा को टिकट दिया गया है. मसूदा से इस बार राकेश पारीक चुनाव प्रत्याशी रहने वाले है. देवली.उनियारा सीट के लिए प्रत्याशी के तौर पर हरीश मीणा को चुना गया है.

कांग्रेस ने की अपने इनते प्रत्याशियों की घोषणा

बात करें अगर कांग्रेस के प्रत्याशियों के बारें में तो आपको बतादें, हाल ही तौर पर पार्टी ने 95 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. जहां पर अभी 200 में से 105 सीट के लिए चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों के नाम बाकी है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join