Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

राघव चड्ढा से शादी के सवाल पर मुस्कराई परिणीति चोपड़ा। ‘आप’ सांसद ने दी कपल को बधाई।

March 29, 2023 Rupali Parihar 1 min read
Parineeti and raghav

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए है। दोनों को हाल ही में कई बार एक साथ लंच डिनर पर साथ जाते हुए देखा गया है जिसके बाद एक दूसरे को डेट करने की खबरे तेज़ हो गई है। वही इन खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान मीडिया ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया जिसके जवाब में परिणीति ब्लश करती नजर आईं। मीडिया ने उनसे पूछा, ‘मैम वो जो न्यूज आ रहा है, वो कन्फर्म है क्या?’ परिणीति ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया पर वो मुस्कुरा दी। वही आप सांसद संजीव अरोड़ा ने भी दोनों को ट्वीट कर बधाई दी जिसके बाद ये माना जा रहा है की ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है।

‘आप’ सांसद ने ट्वीटर पर दी बधाई।

आम आदमी पार्टी से सांसद संजीव अरोड़ा ने परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा है, “ मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे. मेरी बेस्ट विशेज.” संजीव अरोड़ा ने जैसे ही ट्वीट किया वैसे ही लोग परिणीति और राघव चड्ढा को बधाई देने लगे.

दोनों लंच डिनर पर दिखे साथ।

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हाल में राघव चड्ढा के साथ देखी गई थीं। वीडियो में दिखा कि परिणीति पहले डिनर पर गई थीं और बाद में लंच डेट के लिए उनसे मिलीं। दोनों ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में वेस्टिन होटल में डिनर किया। बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच किया था। इंटरनेट यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि क्या उनके बीच कुछ चल रहा है। परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा जोनस की कजिन हैं।

‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ से नवाजे गए थे।

परिणीति और राघव को इग्लैंड में ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इसमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join