Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Entertainment

राघव चड्ढा के साथ डिनर डेट पर पहुंची एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा।

March 24, 2023 Rupali Parihar 1 min read
pari

राघव और परिणीति 23 मार्च को मुंबई में एकसाथ घूमते नजर आए थे। तो सोशल मीडिया पर लोग दोनों के बीच डेट की खबरों की चर्चा करने लगे। दोनों बुधवार को गोरेगांव के वेस्टिन होटल में डिनर पर देखे गए थे। इसके बाद गुरुवार को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच करते दिखे थे।
दोनों को इस कदर कैमरे में स्पॉट होने के बाद लोग कयास लगाने लगे. दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया है. जहां दोनों का एक साथ कूल लुक में नजर आया है. दोनों को ही बीती शाम व्हाइट शर्ट में देखा गया है. इनके फैंस तो ये फोटो देखने के बाद ये भी पूछने लगे हैं कि कहीं ये दोनों एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे.

राघव चड्ढा ने शर्मा कर दिया परिणीति के बारे में जवाब।

जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपको मुंबई में परिणीति के साथ घूमते हुए देखा गया है तो राघव शरमा गए। पत्रकार ने उनसे फिर पूछा कि क्या ये शादी की खबर सही है। तब उन्होंने मामले को संभालते हुए हंसते हुए कहा कि मैंने कहा कि आप राजनीति के सवाल करिए परिणीति के नहीं।पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि क्या ये झूठ खबर है? इसपर राघव ने कहा कि आपको बताएंगे जब शादी करेंगे। इस दौरान वह शर्माते नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं कोई सस्पेंस नहीं बना रहा हूं, जब शादी करूंगा तो बताऊंगा।

दोनों को साथ में मिला था अवॉर्ड, तभी हुई जान पहचान।

रिपोर्ट्स की मानें को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने लंदन से पढाई की हैं। वो काफी समय से दोस्त हैं। वो दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो भी करते हैं। दोनों को घूमना पसंद हैं। परिणीति चोपड़ा सिंगल हैं, और फिलहाल किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं।
वहीं राघव चड्ढा भी 34 साल की उम्र में सिंगल हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से नवाजा गया था। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join