Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

राघव और परिणीति करेंगे शादी।।दोनो की चुप्पी बहुत कुछ बया कर रही है।।

March 29, 2023 Megha Jain 1 min read
RP

वैसे तो राघव राघव चड्ढा चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ही किसी परिचय के मोहताज नहीं है जहां एक तरफ राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के जाने-माने सांसद और वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा परिणीति चोपड़ा दोनों ही सेलिब्रिटी सुर्खियों में बने हुए हैं। सुर्खियां किसी पिक्चर को लेकर या किसी राजनीति को लेकर नहीं बल्कि दोनों की डेटिंग को लेकर है।
जब से आम आदमी पार्टी के सांसद ने इस पर मुहर लगाई है तब से पूरे देश भर में इस बात को लेकर चर्चा बनी हुई है कि क्या राघव और परिणीति दोनों शादी करने वाले हैं पर इस बात को लेकर के अभी राघव और परिणीति ने कोई भी बयान जारी नहीं किया है।।

पिछले कुछ दिनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में हैं। जब से दोनों को मुम्बई में रेस्ट्रॉ के बाहर स्पॉट किया गया है तब से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियां पकड़ें हैं। अब आम आदमी पार्टी के सांसद के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके रिलेशन की खबरों पर जैसे मुहर सी लगा दी हो।

सांसद ने किया ट्वीट (Parineeti Chopra Raghav Chadha)

बता दें कि आम आदमी पार्टी से सांसद संजीव अरोड़ा ने परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है। “ मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे। मेरी बेस्ट विशेज।”

मुम्बई में किया था दोनों को स्पॉट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता को मुंम्बई में स्पॉट किया गया था। पहले दोनों लंच पर साथ नजए और उसके बाद डिनर पर। दोनों को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों छा गए थे। हर तरफ बस दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थी। अब सांसद संजीव अरोड़ा की सोशल मीडिया पोस्ट ने जैसे दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को जैसे पक्का सा कर दिया हो।

खुद राघव चड्ढा ने दिया था जवाब

हालांकि डेटिंग की खबरों पर खुद आप सांसद राघव चड्ढा ने एक इंटरव्यू के दौरान रूमर्स पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था “मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए, परिणीति के नहीं।” हालांकि उनके इस बयान के बाद भी लोगों के सवाल खत्म नहीं हुए थे। लोग लगातार दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कमेंट पास कर रहे थे। यहां तक की हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया था। उस दौरान लोग कयास लगा रहे थे कि वे अपनी रोका सेरेमनी के आउटफिट के लिए यहां मौजूद हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join