Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jun 02, 2026 | New Delhi
Health

ये आदतें कर रही है आपके ​दिमाग को बूढ़ा, इन्हें तुरंत छोड़ दे

March 16, 2023 Sneha 1 min read
brain ki10

हमारे जीवन में लाइफस्टाइल का बहुत महत्व होता है क्योंकि ​हमारी जीवनशैली ​हमारे शरीर और दिमाग पर एक गहरा असर डालती है.एक हैल्दी जीवन के लिए ​हमारे दिमाग का स्वस्थ ​होना अति आवश्यक होता है.पर कई बार खराब लाइफस्टाइल की वजह से हमारा दिमाग बहुत जल्द ही बूढ़ा होने लगता है.इसका सबसे बड़ा और अहम कारण है खराब लाइफस्टाइल और अनहैल्दी डाइट.एक हैल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो ना करने का असर आपके मस्तिष्क पर इतना होता है की आपका दिमाग उम्र से पहले बूढ़ा हो जाता है. यदि आप अपने मस्तिष्क को जल्दी बूढ़ा होने से बचाना चाहते है तो इन आदतों को आज ही छोड़ दे.

आइए जानते है इन बुरी आदतों के बारे में

खराब जीवनशैली : ये एक फैक्ट है की यदि आप एक अच्छी लाइफस्टाइल को फॉलो नही करते है तो ये ना केवल आपके शरीर पर बुरा असर डालता है बल्कि इससे आपके दिमाग पर भी काफी गहरा प्रभाव पड़ता है.ऐसे में आपको ये बात ध्यान में रखनी चाहिए की आप अपना लाइफस्टाइल बदलें व अपने दिमाग को किसा बेहतर काम के लिए इस्तेमाल करें. ज्यादातर लोग अपना समय खाली बैठे गुजार देते है. उन्हे अपनी इस आदत को सुधारना चाहिए.

ऐल्कोहॉल का ज्यादा सेवन : अगर आप शराब का सेवन अधिक मात्रा में करते है तो ये आपके लिए बहुत नुकसान दायक हो सकता है.क्योंकि शराब आपके सोचने समझने की शक्ति को खत्म कर देती है. जिससे आपका दिमाग ढ़ंग से काम नही कर पाता है.इसलिए आज ही शराब का सेवन बंद कर दे.

धुम्रपान का सेवन : बीड़ी सिगरेट आदि का सेवन ना आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है अपितु ये आपके दिमाग को भी कमजोर करता है. एक स्टडी के दौरान ये पता चला है की सिगरेट का सेवन करने से अल्जाइमर बिमारी का जोखिम बढ़ सकता है.

नींद में कटौती : हमारे शरीर को सही से काम करने के लिए अच्छी नींद की जरूरत ​होती है. जिसमें आपको कम से कम 7 सं 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए.अगर आप पूरी नींद नही सोते है तो इसका असर आपके दिमाग पर पड़ सकता है.

अनहैल्दी डाइट : एक अनहैल्दी डाइट आपके दिमाग पर डालती है गहरा प्रभाव.अच्छी सेहत और दिमाग के लिए एक अच्छी डाइट लेना है अति आवश्यक. ऐसे में जरूरी है की आप उन चीजों का सेवन करे जिससे आपका दिमाग एक्टिव और तेज बनें.अपने मस्तिष्क की सेहत के लिए आप हरी सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join