Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Nov 07, 2026 | New Delhi —
Entertainment

यूट्यूबर अरमान मलिक बने पिता। पहली पत्नी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म।

April 26, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
arman malik

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक चार-चार बच्चों के पिता बन गए हैं। कुछ दिन पहले उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने एक बेटे को जन्म दिया था। अब उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद की क्यूट तस्वीर के साथ अपनी इस खुशी को फैंस के साथ बांटा, जिसके बाद यूजर्स कमेंट करके बधाई दे रहे हैं।

पोस्ट शेयर कर ,दी जानकारी।

अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है. पायल बेड पर लेटी हैं. कृतिका, अरमान और पायल का बड़ा बेटा चिरायु पोज दे रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए अरमान ने गुडन्यूज देते हुए लिखा, “आखिरकार पायल मां बन गई, गेस करिये?”

पायल ने भी मैटरनिटी फोटोशूट से पति अरमान और बेटे चिरायु के साथ तस्वीर शेयर कर अपने मां बनने की खुशखबरी शेयर की है. पायल ने लिखा, “आखिरकार वो पल आ गया… मां बनने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. गेस करिये, बेबी बॉय या बेबी गर्ल.”

अरमान मलिक की दो-दो शादियां

अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली वाइफ पायल मलिक हैं, जिनसे उन्होंने 2011 में शादी की थी. वहीं, दूसरी पत्नी कृतिका मलिक हैं, जिनसे वह 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. पायल की दोनों प्रेग्नेंसी IVF के जरिए हुई है. दूसरी बार प्रेग्नेंसी में पायल को कई बार डॉक्टर्स से ना सुनना पड़ा था, फिर आखिरकार उनकी झोली में खुशियां आई थीं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join