Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 17, 2026 | New Delhi
World

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी सेना कर रही है बड़े हवाई हमले, जानिए अभी तक कितना हो चुका है नुकसान, ये रही डीटेल्स

December 31, 2023 Sneha 1 min read
Russia Ukraine War 3

Russia-Ukraine War: पिछले 2 सालों से चल रहे यूक्रेन और रूस के बीच का ये युद्ध काफी आगे बढ़ चुका है. जहां पर अब इस युद्ध के रूकने की कोई संभावना नजर नही आ रही है. आपको बतादें, कि दोनों ही देश मौका देखते ही एक दूसरे पर बड़े हमलों को अंजाम देते देखे जाते है. ऐसे में यूक्रेन पर एक बार फिर से रूसी सेना ने बड़ा हमला कर दिया है. रिपोर्ट से ये पता चला है, कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर इन दिनों रूस की तरफ से एक के बाद एक हमलों को अंजाम दिया जा रहा है. हवाई हमलों के दौरान कीव के अंदर मौजुद कई इमारतों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. खबरों के हवाले ये भी पता चल रहा है, कि इस युद्ध में बड़े बड़े गोदाम और इमारते नष्ट हुई है.

मेट्रो स्टेशन की इमारत को भी पहुंचा नुकसान

खबरों से ये पता चला है, कि यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना ने कई हवाई हमलों को अंजाम दिया है. जिनमें कीव को काफी ज्यादा नुकसान भी पहुंचा है. इसके साथ ही में ये बताया जा रहा है, कि कीव के अदंर मौजुद एक मेट्रो स्टेशन जो कि एक आश्रय स्थल के पास ही में बना हुआ था. उस मेट्रो स्टेशन की इमारत को भी काफी ज्यादा नुकसान इस हमले के दौरान झेलना पड़ा है. इसके साथ ही खबरें सामने आई है, कि रूसी सेना के इस हमले के बाद से कई लोग बुरी तरह से घायल हुए है. जिनके बारें में अभी तक पूर्ण रूप से जानकारी नही मिल पाई है. ऐसे में कीव ​के मेयर ने भी राजधानी के अंदर अलर्ट को जारी कर दिया है. जिसमें कि मेयर ने इस बारें में जानकारी दी है, कि कीव की रक्षा के लिए वायु सेना पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुकी है.

खार्किव में हुआ था हवाई हमला

रिपोर्ट से ये सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि यूक्रेन पर संयुक्त रूप से हमले को अंजाम दिया गया था. जिसमें खार्किव पर एक हमले के दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है. इसके साथ ही में ये भी बताया जा रहा है, कि इस हलमे में कए आदमी की मौत भी हुई है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join