Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
World

यूक्रेन और रूस के बीच घमासान है अभी भी जारी, एक ​बार फिर से दोनों देशों के बीच में हुई तकरार, जानिए डीटेल्स

November 29, 2023 Sneha 1 min read
Russia Ukraine War 1

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस भीषण युद्ध को 1 साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है. ऐसे में दोनों ही देशों के बीच में जंग अब खत्म होने का नाम ही नही ले रही है. ऐसे में एक बार फिर से यूक्रेन पर रूस की तरफ से हमला किया गया है. देर रात में रूसी सेना ने 21 ड्रोन समेत 3 क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन पर हमला किया है. वहीं खबरों के हवाले से ये पता चला है, कि यूक्रेन ने इन सभी ड्रोन को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. इसके साथ ही 2 मिसाइलों को भी अपने पर हमलें से बचानें में यूक्रेन सफल रहा है.

यूक्रेनी वायू सेना ने रूसी सेना द्वारा लॉन्च किए गए सभी हमलों को एक तरह से नष्ट कर दिया. जिसकी जानकारी उनके अधिकारिक टेलीग्राम ऐप के जरिए से दी गई है. साथ ही उन्होनें जानकारी देते हुए बताया है, कि कैसे रूसी सेना द्वारा लॉन्च किए गए ईरानी निर्मित ड्रोन यूक्रेन के दक्षिण हिस्सों की और बढ़ते हुए देखें जा रहे थे. जिन्हें उसी समय पर नष्ट कर दिया गया था. रिपोर्ट से मिली जानकारी में ये सामने आया है, कि पश्चिमी क्षेत्र खमेलनित्सकी की और बढ़ते हुए ड्रोन को वहीं खत्म कर दिया गया था. जिनके गिरे मलबे से अभी तक किसी भी तरीके के नुसकान की खबर सामने नही आई है.

रूस के रक्षा मंत्रालय से जारी हुई जानकारी

इस हमले के बाद से रूस रक्षा मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है, ​कि एक हमला यूक्रेन के सैन्य बुनियादी ढ़ाचें पर भ्ज्ञी रूसी सेना की तरफ से किया गया था. जिसके बारें में ये पुष्टि नही हुई है, कि ये हमला कब किया गया था. दरअसल, ऐसा इसलिए है क्योंकि रूस रक्षा मंत्रालय सभी जानकारियों को थोड़ी देर से ही जारी करता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join