Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
India

मेरठ में रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी से हुई कावड़ की टक्कर, कावड़ियों ने मचाया बवाल, वाहन चालक को पीटा

July 26, 2024 Lavi Rana 1 min read
kawad

सावन के माह में लोग पूरी श्रद्धा से महादेव पर जल चढ़ाने के लिए कावड़ यात्रा करते हैं. लेकिन इस यात्रा के दौरान बहुत से कावड़ियों के द्वारा बवाल मचने की खबरें सामने आती रहती है. ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आई है जहां एक बार फिर कावड़ियों द्वारा हुड़दंग मचाया गया है.

kawad4
कावड़ियों द्वारा मचाया गया हुड़दंग

कावड़ को खंडित करने का आरोप लगाकर पीटा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक गाड़ी की गलती से कांवड़ से टक्कर हो जाने के कारण कांवड़ियों ने उसे गाड़ी को तोड़ना शुरू कर दिया. कावड़ को खंडित करने का हवाला देते हुए कांवड़ियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ को अंजाम दिया. उन्होंने पहले कर चलने वाले व्यक्ति को गाड़ी से बाहर निकाला और फिर उसे जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद रही जो कांवड़ियों को लगातार समझने का प्रयास कर रही थी.

kawad3
कावड़ियों ने गाड़ी के साथ की तोड़फोड़

रॉन्ग साइड से आ रही थी गाड़ी

कावड़ियों ने गाड़ी चालक पर आरोप लगाया कि उसने कावड़ में टक्कर मारकर कावड़ को खंडित कर दिया है. जिसके चलते गुस्से में आकर का कावड़ियों द्वारा उस वाहन चालक को बुरी तरह पीटा गया और उसकी गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई. मिली हुई जानकारी के अनुसार गाड़ी रॉन्ग साइड से आ रही थी जिसके कारण एक कावड़ से टक्कर हो गई जिस वजह से साथ चल रहे बाकी कावड़िया गुस्सा हो गए और उन्होंने गुस्से में आकर बवाल मचा दिया.

kawad2
कावड़ में टक्कर मारकर कावड़ को खंडित करने का लगाया आरोप

काशी टोल प्लाजा के पास हुई घटना

यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित परतापुर थाना क्षेत्र के काशी टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है. मिली हुई जानकारी के अनुसार इस बवाल के दौरान पुलिस ने कांवड़ियों को समझाने और मनाने की पूरी कोशिश की. श्रद्धा की आड़ में इस तरह बवाल मचाना या हिंसा करना किसी भी तरह के अध्यात्म में नहीं आता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join