Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 21, 2026 | New Delhi
Politics

मुख्यमंत्री को लिखा जीतू पटवारी ने पत्र

March 9, 2023 Megha Jain 1 min read
JITU

जितेंद्र पटवारी को जीतू पटवारी के नाम से भी जाना जाता है, जो राऊ विधानसभा से विधान सभा (विधायक) के सदस्य हैं। वे मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव भी हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी हैं। हाल ही में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है।

जीतू पटवारी अक्सर विवादों में बने रहते हैं तथा मीडिया की सुर्खियों में भी छाए रहते हैं। अपने बेबाक अंदाज से भी पटवारी जाने जाते हैं। जीतू पटवारी खुलकर बीजेपी के विरोध में बोलते हैं। अभी कहां जाता है कि जीतू पटवारी आम आदमी की आवाज बनते हैं चाहे वह राहु की बात हो जाए मध्यप्रदेश में कांग्रेस समर्थकों की बात हो बेरोजगारी का मुद्दा हो या महंगाई का मुद्दा हो किसी भी तरीके से वह आम आदमी की आवाज सुनकर उभरते हैं। सरकार पर कटाक्ष करने से भी नहीं चूकते हैं। अंदाज़ से जनता उन्हें पसंद करती है और अब फिर एक बार जीतू पटवारी क्या कह रहे हैं देखिए

संगठन चुनाव होने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री ही किए हैं नियुक्त। कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति हैं ।प्रदेश कांग्रेस के संगठन में सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विधायक जीतू पटवारी ने एक बार भी स्वयं को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बताया है। जबकि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन चुनाव के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री की ही नियुक्ति की है। प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति है। न तो प्रदेश का संगठन स्थिति स्पष्ट कर पा रहा है और न ही प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल को केंद्रीय संगठन ने इस संबंध में कोई दिशानिर्देश दिए हैं।

मु्ख्यमंत्री को लिखा पत्र।

पटवारी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में स्वयं के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद का उपयोग किया है। उन्होंने मुख्ममंत्री को ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की जानकारी देते हुए तत्काल सर्वे कराकर किसानों को राहत देने और तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने की मांग की है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डा.हितेष वाजपेयी ने पटवारी के स्वयं को कार्यकारी अध्यक्ष बताए जाने पर कहा कि पटवारी वाकई में कांग्रेस के अध्यक्ष बनने लायक है, जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को चुनौती दे रखी है। वे पहले ही कह चुके हैं कि मेरी नियुक्ति राहुल गांधी ने है और मुझे हटाए जाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि केंद्रीय संगठन ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर सकता है। अभी प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री नियुक्तियां की गई हैं।

जितेंद्र पटवारी को जीतू पटवारी के नाम से भी जाना जाता है, जो राऊ विधानसभा से विधान सभा (विधायक) के सदस्य हैं। वे मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव भी हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी हैं। हाल ही में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join