Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Business

मुकेश अम्बानी ने कर्मचारी को दिया ₹1500 करोड़ का घर।

April 26, 2023 Rupali Parihar 1 min read
mukesh ambani 1

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपने एक सबसे पुराने कर्मचारी को 1,500 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। सालों से रिलायंस के लिए काम कर रहे मनोज मोदी को मुकेश अंबानी ने 22 मंजिला इमारत तोहफे में दिया है। अंबानी के राइट हैंड कहलाने वाले मनोज मोदी शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी के साथ हैं।

गिफ्ट में दिया ₹1500 करोड़ का घर।

मुकेश अंबानी ने अपने एक कर्मचारी को एक दो नहीं बल्कि पूरे 1500 करोड़ का आलिशान घर तोहफे में दिया है। मनोज मोदी हैं, जो कि अंबानी के दाहिने हाथ कहलाते हैं. मनोज मोदी शुरुआत से रिलायंस कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. मनोज मोदी ना सिर्फ रिलायंस कंपनी में कर्मचारी हैं बल्कि मुकेश अंबानी के दोस्त भी हैं।

कौन है यह कर्मचारी।

मनोज मोदी को लोग अंबानी के सबसे करीबी कर्मचारी के तौर पर जानते हैं। उन्हें मुकेश अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है। रिलायंस के सभी सौदों की सफलता के पीछे उनका हाथ होता है। सालों से वह बिना थके कंपनी के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम कर रहे हैं। मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि उनके बच्चे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी भी मनोज मोदी की कही हर बात मानते हैं।

बेहद आलीशान है यह अपार्टमेंट।

इस आलिशान प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा गया है. यह घर मुंबई में नेपियन सी रोड पर बना है. नेपियन सी रोड मुंबई का पॉश इलाका है. यह बिल्डिंग 1.7 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली है. प्रीम‍ियम लोकेशनमें बने  22 मंजिल के इस घर का हर फ्लोर 8000 वर्ग फुट में फैला है . 7 फ्लोर केवल कार पार्किंग के लिए रिज़र्व रखे गए हैं. इतना ही नहीं इसमें लगा हुआ फर्नीचर भी बेहद ख़ास है जिसे इटली से मंगाया गया है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join