Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Nov 04, 2026 | New Delhi —
Entertainment

मां बनने जा रहीं सना खान। मौलवी से की थी शादी।

March 17, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
sana

‘बिग बॉस’ फेम सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस सैयद के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. 34 साल की एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी।

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘अल्हम्दुलिल्लाह, आज हम बहुत खुश हैं. ये उमरा किसी कारण से तो हमारे लिए बहुत खास है. इंशाअल्लाह बहुत जल्दी ही हम इसे सभी के साथ शेयर करेंगे. बस अल्लाह इसे और आसान बनाए.’ सना खान का यह पोस्ट देखने के बाद ही फैंस ने इस बात का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं.

सना ने की थी मुफ्ति अनस सैयद।

सना खान ने मुफ्ति अनस सैयद के साथ 20 नवंबर 2020 में गुपचुप शादी रचा ली थी. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए बाद में अपने निकाह की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. अभिनेत्री के पति गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं. इससे पहले ही उन्होंने शोबिज की दुनिया को भी अलविदा कह दिया था. 2019 में सना अपने ब्रेकअप को लेकर खासी चर्चा में रहीं. दिल टूटने का असर उनकी जिंदगी पर पड़ा. 2020 में अचानक उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को बाय-बाय कह दिया जिससे हर कोई शॉक्ड रह गया था. उन्होंने इस्लाम की सेवा में अपनी जिंदगी बिताने का फैसला लिया.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join