Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jul 21, 2026 | New Delhi
Politics

महाराष्ट्र में महिलाओं को केवल आधा किराया चुकाना होगा।

March 17, 2023 Megha Jain 1 min read
rajniti

महाराष्ट्र की महिला को एक बार फिर सरकार ने बड़ी सौगात दी हैं।अब महिला ज्यादा किराए से परेशान न हो सरकार ने अब किराए मैं 50% की छूट दी हैं।

महिला यात्रियों को हर तरह के टिकट में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

यह सेवा शुक्रवार से ही प्रभावी है। राज्य की महिलाओं को यह सुविधा ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत दी जा रही है। निगम को टिकट की बची हुई राशि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार की ओर से की जाएगी।

महिलाओं के लिए आवागमन अब और भी सस्ता होने वाला है। महाराष्ट्र सरकार ने MSRTC की बसों में किराया को आधा करने का फैसला लिया है। आज से यह सेवा लागू कर दी गई है यानी कि आज से बस में महिलाओं को आधा किराया देना होगा। नौ मार्च को जो बजट पेश किया गया था उसने इस बात का वादा किया गया था।

2023-24 के बजट में इस बात की घोषणा की गई थी

दरअसल, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस के द्वारा 2023-24 के लिए राज्य बजट में इस महिलाओं के लिए किराए में रियायत की बात की गई थी। अब यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि महिला यात्रियों को किराए में 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
ऐसा माना जा रहा है कि महिला यात्रियों की संख्या कुल यात्रियों के 35-40 प्रतिशत तक होती है। इससे महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा और वह आसानी से यात्रा कर पाएंगी। यह सुविधा महिलाओं को राज्य भर में मिलेगी। राज्य में कहीं भी यात्रा के लिए महिलाओं को केवल आधा किराया चुकाना होगा।

 
भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार ने 75 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किराये में 100 प्रतिशत रियायत देने और 65 से 74 साल की आयु के यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join