Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Thu, Apr 30, 2026 | New Delhi
Politics

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पीएम मोदी पर बड़ा बयान आया सामने, जानिए डीटेल्स

March 2, 2024 Sneha 1 min read
Lok Sabha Election 2024 1

Lok Sabha Election 2024: जैसा कि हम सभी जानते है, कि देश में इस समय चुनाव की चर्चा है. जहां पर जल्द ही में चुनाव किए जानें है. ऐसे में सभी पार्टियां तेजी से चुनावी प्रचार में लगी हुई है. जगह जगह पर आंदोलन और पार्टी प्रचार जारी है. सभी राजनितिक दल अपनी उपलब्धियों के बल पर चुनाव में अपनी जीत को पक्की करना चाहते है. ऐसे में आपकेा बतादें, कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भाजपा पार्टी को लेकर के एक बड़ा ऐलान भी किया है. जिसमें कि उन्होनें बताया है, कि किस प्रकार से भाजपा पार्टी इस चुनाव के दौरान तकरीबन 370 सीटों पर अपना परचम लहराने वाली है.

बतादें, कि चुनावी दौर के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपना एक बड़ा बयान जारी कर दिया है. जिसमें कि उन्होनें प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश के लोगों को समर्पित कर दिया है. ऐसे में इस बार चुनाव में 400 सीटों पर भाजपा का नाम होने वाला है. उन्होनें पूरे दावे के साथ ये कहा है, कि इस बार के चुनाव में भाजपा पार्टी 400 सीटों के आकड़े को पार करने वाली है.

एकनाथ शिंदे ने भाजपा पार्टी की उपलब्धियों को लेकर के भी कई बातें सामने रखी है. जिसमें कि सबसे पहले उन्होनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा है, कि वे किस प्रकार से राष्ट्र के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे है. जहां पर वे एक दिन की भी छुटटी नही लेते है. वहीं देश के नागरिकों में भी उनके लिए काफी समर्थन है. ऐसे में बहुत बड़ी संभावना है, कि इस बार के चुनाव में भाजपा पार्टी तकरीबन 400 से भी ज्यादा सीटों को जीतने के लिए जा रही है. वहीं राज्य में भी ये सीटें 45 के पार जानें वाली है.

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join