Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

मल्लिकार्जुन खड़गे ने  PM मोदी को ‘जहरीला सांप’ बताने वाले बयान पर दी सफाई।

May 1, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
mallikaarjun kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘जहरीले सांप’ वाले बयान पर सफाई दी है।  उन्होंने कालाबुरागी में रैली के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी जहरीले सांप की तरह है, आप सोचेंगे कि ये जहर है या नहीं, यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी। वही अब  खरगे ने इसे लेकर सफाई दी है।

खड़गे ने दी सफाई।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ”हमारे बीच वैचारिक मतभेद हैं। आरएसएस-भाजपा की विचारधारा जहरीली है, लेकिन उन्होंने इसकी तुलना प्रधानमंत्री से की और दावा किया कि मैंने उनके बारे में टिप्पणी की। किसी व्यक्ति के बारे में बोलने या किसी को आहत करने का मेरा इरादा कभी नहीं था।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये बयान पीएम मोदी के लिए नहीं था, मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा ‘सांप की तरह’ है. मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से ये कभी नहीं कहा, मैंने कहा कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और अगर आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।

“पीएम से निजी लड़ाई नहीं है, वैचारिक लड़ाई है”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी लड़ाई निजी लड़ाई नहीं है, वैचारिक लड़ाई है. मेरा इरादा किसी की भावना आहत करने का नहीं था और अगर जाने अनजाने में किसी की भावना आहत हुई तो ये मेरी मंशा कदापि नहीं थी, और न ही यह मेरे लम्बे राजनीतिक जीवन का आचरण है. मैंने सदा दोस्तों व विरोधियों के प्रति राजनीतिक शुचिता की मर्यादाओं और परंपराओं को निभाया है और जीवन के आखिरी सांस तक निभाऊंगा. मैं बड़े पदों पर बैठे लोगों की तरह व्यक्तियों और उनकी तकलीफों का मजाक नहीं उड़ाता क्योंकि मैंने गरीबों व दलितों का दुख दर्द देखा भी है और सहा भी है।

भाजपा ने की आलोचना।

इस टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं ने खड़गे और कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि पीएम मोदी का अपमान करने के लिए पार्टी को कर्नाटक चुनाव में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने खड़गे के बयान का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘अब कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी को जहरीला सांप कह रहे हैं. सोनिया गांधी के मौत का सौदागर से जो शुरू हुआ, हम जानते हैं कि कैसे समाप्त हुआ. कांग्रेस नीचे गिरती जा रही है. यह उसकी हताशा दिखाती है कि वह कर्नाटक में हारने जा रही है.’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join