Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Nov 06, 2026 | New Delhi —
Entertainment

मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर जाने को लेकर भड़की कंगना

May 26, 2023 • Megha Jain• 1 min read
kangana

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत हमेशा अपने बेबाकी बयान को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। कंगना रनौत चाहे राजनीतिक मुद्दा हो या फिर सामाजिक मुद्दा हो हमेशा खुलकर बात करती हैं। एक बार फिर से कंगना रनौत चर्चा में आ गई है। दरअसल कंगना रनौत ने ट्विटर पर एक लड़की को काफी खरी-खोटी सुनाई है। कंगना रनौत ने इस लड़की के पहनावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कंगना रनौत ने अपना भी एक किसका शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें भी शाॅर्ट्स और टी-शर्ट में जाने से मना कर दिया गया था।

ट्विटर पर शेयर किया गया पोस्ट

दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर किया जिसमें लड़कियों को शाॅर्ट्स में हिमाचल के शिव मंदिर बैजनाथ में जा रही थी। ट्वीट करते हुए लिखा गया कि, ये दृश्य है हिमाचल के प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ का। बैजनाथ मंदिर में ऐसे पहुंचे हैं जैसे किसी पब या नाइटक्लब में गए हो। ऐसे लोगों को मंदिर में घुसने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसका कड़ा विरोध करता हूं मेरी सोच को अगर यह सब देखकर छोटा या घटिया कहा जाता है तो मंजूर भी है।

लड़कियों पर भड़की कंगना रनौत।

इस पोस्ट पर कंगना रनौत ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, “ये वेस्टर्न कपड़े है, जिन्हें अंग्रेजों ने बनाया और प्रमोट किया। एक बार मैं वैटिकन में थी और मैंने शॉर्ट्स, टी -शर्ट पहन रखा था। मुझे परिसर में घुसने तक नहीं दिया गया। मुझे होटल जाकर चेंज करना पड़ा नाइट ड्रेस पहनने वाले ये कैजुअल कपड़ों में अलसी और बेवकूफ हैं। मुझे नहीं लगता कि इनकी कुछ और मंशा होगी। लेकिन इस तरह के मूर्खों के लिए सख्त नियम होने चाहिए।” आपको बता दे कंगना रनौत बहुत जल्द इमरजेंसी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join