Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Entertainment

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड।

March 26, 2023 Rupali Parihar 1 min read
akansha

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। वाराणसी के होटल में एक्ट्रेस को मृत पाया गया है.जब से आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सामने आई है तब से फिल्मी दुनिया में हड़कंप मच गया है। भोजपरी सिनेमा प्रेमियों के बीच उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी. वो म्यूजिक वीडियोज में नजर आएं या फिल्मों में, लोग उन्हें देखना खूब पसंद करते थे।

मौत से कुछ घंटे पहले ही रिलीज़ हुआ गाना।

एक्ट्रेस की मौत की खबर सामने आने से कुछ घंटे पहले यूट्यूब पर उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसमें वो पवन सिंह के साथ नजर आई हैं. रिलीज होते ही उनका ये गाना यूट्यूब पर छा चुका है। आकांक्षा दुबे के इस गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ गाया था. आकांक्षा दुबे के गाने के लिरिक्स जाहिद अख्तर और इमामुद्दीन ने लिखे थे. इस गाने को म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. इस गाने में आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह के फेवरेट कलर लाल रंग का ग्लैम आउटफिट पहना है।

इन वीडियो में आ चुकी है नज़र।

आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो ‘तू जवान हम लइका’ से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में आत्म हत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में अभिनेत्री का शव मिला है। वह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री थीं।

आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव थीं. लगभग रोज़ ही वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करती रहती थीं. उनके रील्स लोग खूब पसंद करते थे. बीते रोज़ ही उन्होंने अपना एक इंस्टा रील शेयर किया था, जिसमें वो भोजपुरी गाने पर डांस करती दिखाई दी थीं. उनके स्पेटप्स को लोग खूब पसंद कर रहे थे.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join