Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 01, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

भूतड़ी अमावस्या पर लाखों की भीड़ ।। नर्मदा पर किया स्नान।

March 21, 2023 Megha Jain 1 min read
amavashya

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का महत्व बहुत अधिक होता है। इस तिथि पर लोग पूजा-पाठ, स्नान, दान व पितरों को तर्पण सहित धूप-ध्यान करते हैं। माना जाता है ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है व देवता भी प्रसन्न होते हैं। बता दें कि पंचांग के अनुसार हर महीने की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि के दिन अमावस्या तिथि कहलाती है। सालभर में कुल 12 अमावस्या तिथि पड़ती है। सभी अमावस्या का अपना अलग महत्व व मान्यताएं हैं।

आज यानी 21 march को भूतड़ी अमावस्या है। मान्यता है कि शरीर में लगी बुरी आत्माओं को भगाने के लिए यह एक दिन तय किया गया है, इसीलिए नर्मदा घाटों पर भूतों का मेला लगता है। माना जाता है कि इस दिन नर्मदा में डुबकी लगाने से प्रेत-आत्माओं से छुटकारा मिलता है। वहीं, मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज के दिन लोग नर्मदा घाट पर उन ओझा-बाबाओं के पास भी पहुंच रहे हैं, जो इन्हें बताएंगे कि भूत का साया है, फिर इसे उतारने का दावा करेंगे। वैसे तो आज तक भूत-प्रेत आत्मा के अस्तित्व का प्रमाण नहीं है, लेकिन शास्त्रों में प्रेत का जिक्र जरूर है। इस बात का स्कन्द पुराण में भी उल्लेख है।

मध्यप्रदेश की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर, जहां 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ओंकारेश्वर है। यह ज्योतिर्लिंग नर्मदा तट पर है, जहां से मां नर्मदा कल-कल ध्वनि से बहती है। यहां भूतड़ी अमावस्या पर 2 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। इतनी तादाद से समझ सकते हैं कि यहां भूतों का मेला लगता है। अंधविश्वास के व्यापार से जुड़े तांत्रिक बाबाओं की जगह-जगह दुकानें सजती हैं। वे अपने ग्राहकों (प्रेत आत्माओं से पीड़ित) को गांव-कस्बों से लेकर आते हैं। रात में प्रेत-आत्माओं को भगाने की प्रक्रिया चलती है, लेकिन इनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद रहता है।

अकेले ओंकारेश्वर में खंडवा जिला प्रशासन ने 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई के अनुसार जिला बल के साथ अलीराजपुर, झाबुआ और इंदौर बटालियन से फोर्स बुलाया गया है। इनके अलावा 500 से ज्यादा नगर रक्षा समिति सदस्य और ग्राम कोटवारों की ड्यूटी भी लगाई है। ओंकारेश्वर के पहुंच मार्ग इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित मोरटक्का, खेडीघाट पर भी लोग जुटेंगे। इसी वजह से इंदौर से खंडवा-बुरहानपुर आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।

उधर, चैत्र अमावस्या के अवसर पर नर्मदापुरम में भी हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था ली डुबकी लगाई। सुबह से नर्मदा नदी में स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालु स्नान करने सेठानी घाट समेत अन्य घाटों पर पहुंचे।

अकेले ओंकारेश्वर में खंडवा जिला प्रशासन ने 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई के अनुसार जिला बल के साथ अलीराजपुर, झाबुआ और इंदौर बटालियन से फोर्स बुलाया गया है। इनके अलावा 500 से ज्यादा नगर रक्षा समिति सदस्य और ग्राम कोटवारों की ड्यूटी भी लगाई है। ओंकारेश्वर के पहुंच मार्ग इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित मोरटक्का, खेडीघाट पर भी लोग जुटेंगे। इसी वजह से इंदौर से खंडवा-बुरहानपुर आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।

उधर, चैत्र अमावस्या के अवसर पर नर्मदापुरम में भी हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था ली डुबकी लगाई। सुबह से नर्मदा नदी में स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालु स्नान करने सेठानी घाट समेत अन्य घाटों पर पहुंचे।

खंडवा प्रशासन ने भूतड़ी अमावस्या पर्व पर ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान व दर्शनार्थियों को लेकर 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है। खंडवा जिले का इंदौर सड़क मार्ग अत्यंत व्यस्ततम है, जिसमें भारी व हल्के वाहन का आवागमन शामिल है। यह हाईवे निर्माणाधीन है और हादसों के लिए जाना जाता है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर अनूप सिंह ने 20 मार्च को दोपहर 12 बजे से 21 मार्च रात्रि 9 बजे तक इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया है। वैकल्पिक मार्ग खरगोन होते हुए बनाया गया है। यानी खंडवा से इंदौर और इंदौर से खंडवा-बुरहानपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन एबी रोड से खरगोन होते हुए देशगांव से इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आएंगे। क्योंकि, इस वैकल्पिक डायवर्ट रूट पर सनावद-बड़वाह और ओंकारेश्वर रोड छूट जाता है।

भूत-प्रेतों के लिए भी एक तिथि भूतड़ी अमावस्या तय की गई है। अमावस्या की रात सबसे ज्यादा अंधकार वाली रात मानी गई है। खंडवा के पंडित गणेश मार्कंडेय कहते हैं कि शास्त्र अनुसार 84 लाख योनि में एक प्रेत योनि भी होती है। इसमें अकाल मौत और जीवनभर पाप करने वाले को प्रेत योनि मिलती है। इनकी उम्र 60 से 200 साल तक के बीच होती है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join