Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

भारी बारिश की चेतावनी

May 24, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 24 at 5.30.05 PM

चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि देश भर में लू का प्रकोप खत्म हो गया है और बादलों के छाने की वजह से तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर आंधी-तूफान, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी भारत में तूफान और बारिश की संभावना है।

भारी बारिश की चेतावनी।

उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर शुरू होनेवाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर और पश्चिमी भारत के तमाम राज्यों में बादल छाने और तापमान में गिरावट की की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 से 25 मई तक कई इलाकों में काफी तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने की की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तेज हवाएं, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में 24 व 25 मई को तेज बारिश का अलर्ट है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join