Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jul 18, 2026 | New Delhi
Entertainment

भारत-पकिस्तान के मैच के दौरान सलमान ने किया अपनी “Tiger 3” का प्रमोशन

October 16, 2023 Manya Jain 1 min read
News121

Salmaan Khan Promote “Upcoming Tiger 3”:14 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए महत्वपूर्ण दिन था क्योंकि यह क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक मोस्ट अवेटेड मैच था । जिसमें भारत ने पकिस्तान को बुरी तरह से पछाड़ दिया। प्रशंसकों को इस मैच का बेसब्री से इंतजार था। सभी अपने दोस्तों के साथ इसका आनंद ले रहे थे। पूरे देश का ध्यान गेम पर था और तभी इस मौके पर सलमान खान ने इस इवेंट में अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ का प्रमोशन भी कर डाला।

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सलमान स्टार स्पोर्ट्स स्टूडियो पहुंचे और कमेंटेटर्स के साथ दिलचस्प बातचीत की। उन्होंने बताया कि आमतौर पर उन्हें अपने घर से स्टूडियो तक का सफर तय करने में 45 मिनट लग जातें हैं।, लेकिन मैच के कारण वह सिर्फ 5-10 मिनट में स्टूडियो पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बाहर का माहौल नेशनल हॉलिडे जैसा लग रहा था। स्टूडियो में हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ और श्रीसंत भी मौजूद थे।

1200 675 19746516 thumbnail 16x9 pepele

सलमान ने अपनी आगामी नई फिल्म ‘टाइगर 3’ के बारे में बताया। साथ ही कहा कि “टाइगर 3” में बिल्कुल नए लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, “कैटरीना और मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। यह एक्शन से भरपूर होगी और आदि (आदित्य चोपड़ा) ने इसे एक बड़ी फिल्म बना दिया है।” सलमान ने यह भी बताया कि उन्होंने किसी फिल्म के लिए लोगों में इतना उत्साह पहले कभी नहीं देखा।

आपको बता दें कि यह टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्में 2012 में ‘एक था टाइगर’ और 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ आई थीं। फिल्म में सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आ रही है. फिल्म में सलमान जहां भारतीय जासूस अविनाश उर्फ ​​टाइगर का किरदार निभा रहे हैं, वहीं उनके अपोजिट कैटरीना पाकिस्तानी जासूस जोया के किरदार में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। साथ ही ‘टाइगर 3’ 10 नवंबर को रिलीज होगी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join