Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Sports

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को हराया , पहुँची सेमीफाइनल में।

February 21, 2023 Rupali Parihar 1 min read
indian team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत हासिल की है। इसी के साथ भारत ने विमेंस टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने आयरलैंड को अपने आखिरी लीग मैच में डक वर्थ लुइस नियम से 5 रन से हराते हुए सेमीफाइल में स्थान पक्का किया.

बारिश के कारण करना पड़ा मैच रद्द

मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना की 87 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इसके बाद आयरलैंड टीम 9वें ओवर तक 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन ही बना पाई। इसके बाद बारिश होने के कारण मैच को रद्द करना पड़ा।

सेमीफाइनल में बना ली जगह

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को डक वर्थ लुइस नियम से 5 रनो से मात दी है । इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया। बता दें कि इस ग्रुप में इंग्लैंड महिला टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इंग्लैंड टीम फिलहाल अंक तालिका में तीन मैचों में तीन जीत के साथ और छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसे पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलना है।

बता दें कि भारतीय महिला टीम साल 2018 से लगातार तीसरी बार टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 2020 में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में इतिहास रच दिया है । वह दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई, जिन्‍होंने 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। हरमन से पहले दुनिया का कोई पुरुष या महिला खिलाड़ी 150 टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सके  है।

स्मृति ने बनाए रिकॉर्ड

स्मति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ 87 रन की शानदार पारी खेलकर कई रिकॉर्डस बनाए. सबसे पहले तो बतौर ओपनर भारत की तरफ से महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय में स्मृति मंधाना की ये सबसे बड़ी पारी रही।  स्मृति दक्षिण अफ्रीका की धरती पर महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली क्रिकेटर बन गई हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join