Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 13, 2026 | New Delhi
Politics

भाजपा का विपक्ष पर हमला। कहा ‘भ्रष्टाचार को अपना अधिकार मानते है ‘

March 5, 2023 Rupali Parihar 1 min read
sudhanshi

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विपक्ष के सात अन्य दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। इसमें केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए। इस पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिन्होंने संवैधानिक पदों पर बैठकर भ्रष्टाचार को अपना अधिकार मान लिया था।

इन्होने भ्रष्टाचार को अपना अधिकार मान लिया – भाजपा

भाजपा ने कहा कि आरोप लगाने वाली वह पार्टियां हैं, जिन्होंने संवैधानिक पदों पर बैठकर भ्रष्टाचार को अपना अधिकार मान लिया। आज उस अधिकार से उपजा हुआ अहंकार इस सीमा तक पहुंच गया है कि वो जांच से भी इनकार कर रहे हैं। दुखद है कि जांच एजेंसियों और देश की व्यवस्थाओं को धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा हम आम आदमी पार्टी के भृष्टाचार से निपट रहे।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज हम उस पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से निपट रहे हैं, जिसने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से अपनी यात्रा शुरू की थी। आम आदमी पार्टी के सदस्यों का कहना था कि भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में इस्तीफा देना पहला कदम होना चाहिए, बाद में जांच की जानी चाहिए और आज वे जांच एजेंसियों को नकार रहे हैं। उन पर आरोप लगा रहे हैं।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने स्वराज की क्रांति शुरू की थी, लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा होगा कि भविष्य में ऐसी पार्टियां होंगी, जो कहेंगी कि भ्रष्टाचार उनका सत्तासिद्ध अधिकार है। उन्हें लगता है कि भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच से बचना उनका अधिकार है।

विपक्षी पार्टियों ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र।

विपक्ष के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर देश के नौ विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी। पत्र में नेताओं ने केद्रीय जांच एजेंसियों के खुलेआम दुरूपयोग की निंदा की थी। पत्र दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी-सीबीआई की छापेमारी के मद्देनजर लिखा गया था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join