Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 23, 2026 | New Delhi
Entertainment

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मिली जान से मारने की मिली धमकी!!

April 11, 2023 Megha Jain 1 min read
salamn

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर भाईजान सलमान खान को जाम से मारने के धमकी मिली है। एक काॅलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा कि वो सलमान खान को 30 अप्रैल को मारेगा। बॉलीवुड के दबंग खान का खतरा कम नहीं हो रहा है। कुछ दिनों पहले एक्टर को गोल्ड बराड़ की तरफ से एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो मेल का कनेक्शन यूके से निकला था।

फिर मिली सलमान को जान से मारने की धमकी

वहीं अब एक बार फिर सलमान का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। सलमान को इस बार मारने की तारीफ तक का ऐलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। पुलिस ने कहा कि बीते दिन नियंत्रण कक्ष में एक कॉल आई, जिसमें राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले रॉकी भाई ये धमकी दी है। धमकी में कहा है कि वो 30 अप्रैल को एक्टर सलमान को मार देगा। मुंबई पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। पिछले महीने भी सलमान को दो बार धमकी मिली थी। उन्हें 18 और 23 मार्च को मेल के जरिए धमकी दी गई।

 
मुंबई पुलिस जांच में जुटी

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान को काला हिरण विवाद मामले में माफी मांगने के लिए कहा था। सलमान को धमकी देने के सिलसिले में पिछले महीने मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए धाकड़ राम सिहाग नाम के शख्स को पकड़ा था। इसकी गिरफ्तारी पुलिस ने राजस्थान से की थी। वहीं 18 मार्च को मिली धमकी के पीछे यूके में बैठा गैंगस्टर गोल्डी बरार है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने इंटरपोल की मदद भी ली और यूके सरकार को लेटर ऑफ रिक्वेस्ट भेजा था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join