Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 23, 2026 | New Delhi
Entertainment

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खोले कई राज!!

March 28, 2023 Megha Jain 1 min read
pc

कभी बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ बनकर करोड़ों दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में बड़ा नाम कमा चुकी हैं. देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका की ये जर्नी शानदार रही. लेकिन प्रियंका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर हॉलीवुड का रुख करने का फैसला किया था. इसके पीछे की असली वजह अब सामने आई है. लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रियंका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े सच का पर्दाफाश किया है. उन्होंने इस इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधा है.
बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में किसी एक्ट्रेस ने इस तरीके से बॉलीवुड पर निशाना साधा है यह कोई बड़ी बात नहीं है कई एक्ट्रेसेस पर पहले भी बात कर चुके हैं।
बॉलीवुड में इस तरीके की पॉलिटिक्स होती रहती है कई बार तो कई छोटे-मोटे एक्टर्स की बात की जाए तो उन्हें बड़ी फिल्मों में रोल देने से भी मना कर दिया जाता है।
प्रियंका चोपड़ा का यह बयान सुर्खियों में बन गया है


प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में नहीं अब तो हॉलीवुड में भी अपना बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी है शादी को लेकर भी वह काफी चर्चाओं में बनी रही थी। अपने से 14 साल छोटे हॉलीवुड एक्टर से शादी करके उन्होंने हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक बड़ा नाम कमाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने सालों बाद बॉलीवुड से ब्रेक लेने की वजह का खुलासा किया है. प्रियंका के मुताबिक, वे इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से परेशान हो गई थीं. इसलिए वे ब्रेक चाहती थीं. कंगना रनौत ने प्रियंका का सपोर्ट किया है. इसी के साथ कंगना ने करण जौहर और बॉलीवुड माफियाओं को निशाने पर लिया है.

प्रियंका ने किया बड़ा खुलासा

डेक्स शेफर्ड के साथ पॉडकास्ट शो ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ में प्रियंका से पूछा गया, किस वजह से उन्होंने अमेरिका में काम तलाशना शुरू किया. जिसके जवाब में प्रियंका ने बताया कि जब वे फिल्म ‘सात खून माफ’ की शूटिंग कर रही थीं, तब देसी हिट्स की अंजुला आचार्य ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो और यूएस में करियर बनाने के लिए अप्रोच किया था. प्रियंका उस वक्त बॉलीवुड से बाहर से जाने का रास्ता ढूंढ़ रही थीं. एक्ट्रेस के मुताबिक, वे इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से परेशान हो गई थीं. इसलिए वे ब्रेक चाहती थीं. प्रियंका को इस म्यूजिक वीडियो ने बॉलीवुड से बाहर कदम रखने का बड़ा मौका दिया था.

मुझे इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में एक कोने में धकेला जा रहा था.

प्रियंका ने कहा- मुझे इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में एक कोने में धकेला जा रहा था. लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे. मुझे लोगों से शिकायतें थीं. मैं ऐसे गेम खेलने में ज्यादा ठीक नहीं हूं. इसलिए मैं इस राजनीति से थक गई थी. मैंने कहा मुझे ब्रेक चाहिए. एक्ट्रेस बोलीं- ”इस म्यूजिक वीडियो ने मुझे मेरी सीमाओं से पार जाने का मौका दिया था. उन फिल्मों को करने की बहुत इच्छा नहीं हुई जो मुझे नहीं मिलीं, जिनके लिए मुझे ‘किसी एक क्लब की या किसी ग्रुप को मक्खन लगाना पड़े’. मुझे लगा कि बॉलीवुड में बहुत लंबा काम कर चुकी हूं और अब मुझे ये (हॉलीवुड में काम) करने की जरूरत है.”

इस म्यूजिक वीडियो के बाद प्रियंका को इंटरनेशनल सीरीज Quantico में बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिला. ये सीरीज सुपरहिट हुई. इसके बाद से प्रियंका को हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स मिलने लगे. धीरे धीरे प्रियंका हॉलीवुड में ज्यादा दिखने लगीं और बॉलीवुड में कम. हॉलीवुड का रुख करने के बाद प्रियंका चोपड़ा की कमबैक हिंदी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ थी. बहुत जल्द वे ‘जी ले जरा’ फिल्म में काम करेंगी. प्रियंका के कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं. अप्रैल में उनका शो सिटाडेल रिलीज होगा.

कंगना ने किया प्रियंका को सपोर्ट

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड पर किए गए बड़े खुलासे के बाद कंगना रनौत उनके सपोर्ट में आ गई हैं. कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड माफियाओं और करण जौहर पर निशाना साधा है. मालूम हो, कंगना और प्रियंका ने 2008 में आई फिल्म फैशन में साथ काम किया था. कंगना ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए. एक ट्वीट में वे लिखती हैं- प्रियंका का बॉलीवुड के बारे में ये कहना है. लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप किया, एक समय उनके साथ गेम खेले, कोने में धकेला, जिसकी वजह से उन्हें भारत में काम करना छोड़ना पड़ा. हर कोई जानता है यहां किस गैंग की बात हो रही है. मीडिया ने उन दिनों कई बार करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के लड़ाई झगड़ों की खबरें छापी हैं.

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया रिएक्ट

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट करते हुए लिखा- जब बड़े नाम बुली करते हैं, कुछ छुकते हैं, कुछ सरेंडर करते हैं, कुछ हार मानते हैं, कुछ ड्रग्स लेते हैं, कुछ अपनी जान गवां बैठते हैं. इन बुली गैंग्स को हरा पाने की असंभव कोशिश के खिलाफ बहुत कम क्विट करके अपनी सक्सेस का यूनिवर्स बना पाते हैं. वो जिंदगी के रियल स्टार्स हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join