Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Oct 23, 2026 | New Delhi —
Politics

बसपा से बाहर हुए सांसद दानिश अली को जान से मारने की धमकी, जाने पूरा मामला

February 7, 2024 • Simran Khan• 1 min read
Picsart 24 02 07 19 28 15 691

नई दिल्ली: लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने आरोप लगाया है कि उन्हें मंगलवार को मध्य दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में एक धमकी भरा फोन आया. जिसको लेकर उन्होंने तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की है.

दर्ज हुई शिकायत के मुताबिक, मंगलवार रात 8 बजे से 8.30 बजे तक सांसद के ऑफिस नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार कॉल की आ रही थी. फोन करने वाले ने पूछा कि क्या यह दानिश अली का कार्यालय है. जब दानिश अली के निजी सचिव ने हां कहा तो फोन करने वाले ने धमकी दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. दानिश अली के निजी सचिव का कहना है कि हमने कॉल का नंबर चेक किया. इसी नंबर से दानिश अली के पर्सनल मोबाइल नंबर पर भी कॉल आया था, जिसका जवाब नहीं दिया गया क्योंकि सांसद एक बैठक में थे.

दानिश अली को धमकी भरा कॉल

इस बीच, दानिश अली ने बयान देकर यह भी कहा की, कल किसी ने मेरे कार्यालय में फोन किया और मुझे डराने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी सीधा दी है. कुछ असामाजिक तत्व चाहते हैं कि मैं सच न बोलूं! लेकिन ऐसा नहीं होगा, यह थोड़ा मुश्किल है. अपको बता दें अभी अली ने हाल ही में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बसपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था.

हालांकि की शिकायत दर्ज करने के बाद सांसद दानिश अली को जिस भी नंबर से कॉल आई है पुलिस उसकी पूरी तरीके से जांच पड़ताल कर रही है. दानिश का साफ कहना है कि उनके कार्यालय पर भी उसी अज्ञात नंबर से कॉल आई और उनके पर्सनल नंबर पर भी उसी अज्ञात शख्स की कॉल आई जिस पर वह लगातार धमकियां दे रहा है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस का भी यही कहना है कि अज्ञात शख्स को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join