Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Nov 02, 2026 | New Delhi —
Entertainment

प्रोजेक्ट K की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल। पसली में लगी है चोट।

March 6, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
ami

अभिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. बिग बी हैदराबाद में एक फिल्म की शुटिंग के दौरान गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब अमिताभ फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ लिए एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे। अभिनेता हैदाराबाद में उपचार के बाद मुंबई अपने घर लौट चुके हैं. जिसके बाद फिलहाल फिल्म की शुटिंग रोक दी गई है.

शुटिंग के दौरान घ्याल हुए अमिताभ

अमिताभ संग हुए इस हादसे के बाद उनके सभी कामों और शूटिंग को कैंसिल कर दिया गया है. जब तक अमिताभ बच्चन पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते तब तक फिल्म से संबंधित कोई काम नहीं किया जाएगा.  बता दे अमिताभ फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ लिए एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे। जिसके चलते उन्हें ये चोट लगी।

ट्वीट कर दी जानकारी।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि हैदराबाद में शूटिंग के दौरान वो हादसे का शिकार हुए हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ”हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मुझे चोट लग गई है .. रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और राइट रिब केज में मांसपेशी फट गई है, शूट रद्द कर दिया गया है. एआईजी अस्पताल में सीटी द्वारा डॉक्टर से परामर्श और स्कैन किया गया. हैदराबाद से घर वापस आ गया हूं. पट्टी बांध दी गई है और बाकी का इलाज चल रहा है. हां दर्दनाक है, हिलने-डुलने और सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है, ठीक होने में कुछ हफ़्ते लगेंगे, इससे पहले कि कुछ सामान्य हो जाए, दर्द के लिए कुछ दवा भी चल रही है।

उन्होंने आगे बताया, ”चोट के कारण जो भी काम किया जाने थे उन्हें फिलहाल रोक दिया गया है. जब तक इलाज पूरा नहीं हो जाता तब तक सारे काम बंद रहेंगे. फिलहाल मैं जलसा में आराम कर रहा हूं और सभी आवश्यक गतिविधियों के लिए थोड़ा सा मोबाइल हूं .. लेकिन हां आराम में और आम तौर पर लेटे रहते हैं. मुश्किल होगी या कह दूं. मैं आज शाम जलसा गेट पर शुभचिंतकों से नहीं मिल पाऊंगा.. तो मत आना.. और जो आने वाले हैं उन्हें जितना बता सकते हो बता देना. बाकी सब ठीक है.”

प्रभास स्टारर फिल्म है प्रोजेक्ट K

प्रभास स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं. ये फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म बता रहे हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join