Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Nov 07, 2026 | New Delhi —
Entertainment

प्रियंका चोपड़ा का खुलासा। रेखा के नाम की तरह सरनेम के बिना पहचाने जाना चाहती है प्रियंका।

April 27, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
priyanka 3

ग्लोबल सेंसेशन बन चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड बेव सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘सिटाडेल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वो चाहती हैं कि लोग उन्हें रेखा की तरह सिर्फ उनके फर्स्ट नाम से बुलाएं।

सिर्फ प्रियंका नाम से पहचाने जाना चाहती है।

द टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि आपका नाम काफी कॉमन है, आप इस बारे में क्या सोचती हैं? इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे अमेरिका में इस बात का पूरा फायदा मिलता है। मैं वहां जिन लोगोंको भी जानती हूं वह सिर्फ एक ही प्रियंका यानी मुझे जानते हैं। हां इंडिया में ऐसा नहीं है। यहां प्रियंका इतना कॉमन नाम है कि आप किसी एक भी कमरे में प्रियंका नाम से आवाज लगाएंगे, तो कम से कम 6 लड़कियां जरूर पलट जाएंगी।

प्रियंका ने आगे कहा कि इसी वजह से मुझे भारत में पीसी सुनने की आदत हो गई है। अमेरिका में शायद ही कोई इस नाम से कोई और ही लड़की मिली हो, मुझे याद भी नही हैं। अमेरिका में मुझे सिर्फ प्रियंका सुनना पसंद है। जैसे भारत में लोग रेखा जी को सिर्फ रेखा बुलाते हैं। मुझे भी ऐसे ही सुनना काफी पसंद है। हालांकि अब भारत में लोग बदल रहे हैं।

23 साल की जर्नी का एहसास दिलाता है नाम।

प्रियंका ने आगे कहा कि इसी वजह से मुझे भारत में पीसी सुनने की आदत हो गई है। अमेरिका में शायद ही कोई इस नाम से कोई और ही लड़की मिली हो, मुझे याद भी नही हैं। अमेरिका में मुझे सिर्फ प्रियंका सुनना पसंद है। जैसे भारत में लोग रेखा जी को सिर्फ रेखा बुलाते हैं। मुझे भी ऐसे ही सुनना काफी पसंद है। हालांकि अब भारत में लोग बदल रहे हैं।

क्वांटिको में खुद की फोटो देख ऐसा था रिएक्शन।

प्रियंका ने कहा- मैंने एक फिल्म की थी जो ओलिंपिक की फीमेल बॉक्सर पर बेस्ड थी। ये फिल्म इंडियन बॉक्सर मैरी कॉम की बायोपिक थी। फिल्म के पोस्टर पर या स्क्रीन पर ये लिखा आता था कि प्रियंका चोपड़ा मैरी कॉम के रोल में हैं। मुझे याद है जब मैंने उस पोस्टर को पहली बार देखा और मैंने इसकी गहराई को समझा।प्रियंका ने आगे बताया- फिर मेरी टीवी सीरीज क्वांटिको आई। मुझे याद है सनसेट बुलेवार्ड में एक बिल्डिंग के पास बड़ा सा बिलबोर्ड लगा था। उसमें मेरी फोटो थी और आगे मेरा नाम लिखा था। अपनी पहचान को अपनी आंखों के सामने इतने बड़े स्केल पर देख पाना कमाल की फीलिंग है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join