Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

प्रियंका गांधी पहुंचेंगी छत्‍तीसगढ़ सम्मेलन।भूपेश के सभी मंत्री होंगे सम्मिलत!!

April 13, 2023 Megha Jain 1 min read
priyanka 1

तमाम अटकलों के बीच कांग्रेसमें विवादास्पद जी के बीच भी कांग्रेस की एक खास कद्दावर नेता प्रियंका गांधी अभी रुकी नहीं है ।चाहे राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से बाहर क्यों न कर दिया जाए तब भी प्रियंका गांधी अपने दहाड़ बरकरार रखी और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच रही हैं।।

इस साल विधानसभा चुनाव होना है। बीते चार साल में यह अब तक का बस्तर में सबसे बड़ा सम्मेलन है। इसे कांग्रेस के चुनावी अभियान का शुभारंभ माना जा रहा है। सम्मेलन को भव्य बनाने सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। एक लाख से अधिक भीड़ आने की संभावना जताई गई है।

छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार को लालबाग मैदान में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने बस्तर आ रही प्रिंयका वाड्रा गांधी को राज्य सरकार नक्सलवाद को पछाड़कर बस्तर में हो रहे विकास का प्रेजेंटेशन दिखाएगी। सम्मेलन में विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।

प्रियंका को दिखाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगाई गई विकास कार्यों की प्रदर्शनी में अधिकारी-कर्मचारी हर सवालों का जवाब देने के लिए उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शनी भरोसे का सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण होगी। प्रदर्शनी में एक ऐसा भी स्टाल लगाया गया है, जहां बीते 68 सालों में नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों के बस्तर प्रवास से जुड़ी तस्वीरों का प्रदर्शन किया गया है।

इस साल विधानसभा चुनाव होना है। बीते चार साल में यह अब तक का बस्तर में सबसे बड़ा सम्मेलन है। इसे कांग्रेस के चुनावी अभियान का शुभारंभ माना जा रहा है। सम्मेलन को भव्य बनाने सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। एक लाख से अधिक भीड़ आने की संभावना जताई गई है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भरोसा सम्मेलन में शामिल होने के चलते पहली बार बस्तर आ रही हैं। इस कार्यक्रम में देश प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिसको देखते हुए बस्तर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। जिसके चलते कई जगह के रास्तों को डायवर्ट करने के साथ सात पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। बताया जा रहा है जिसमें दो पार्किंग स्थल वीआईपी मूवमेंट व पांच पार्किंग स्थल संभाग भर से आने वाले लोगों के पिकअप-ड्रॉपिंग और पार्किंग के लिए बनाए गए हैं। यह व्यवस्था 13 अप्रैल से कार्यक्रम समापन तक प्रभावी रहेगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join