Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

पैपराजी कंगना ने कहा ‘मुझसे डर लगना चाहिए ‘

May 1, 2023 Rupali Parihar 1 min read
kangna

हाल ही में कंगना रनोट मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसी बीच कंगना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।  बातचीत के दौरान पैपराजी ने कंगना से कहा कि उन्हें अभिनेत्री से बात करते हुए डर लगता है। इस पर कंगना ने मजेदार जवाब दिया।

हरिद्वार जा रही कंगना, एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट।

कंगना रनोट हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। कंगना ने बताया कि वह अभी हरिद्वार जा रही हैं और इसके बाद वह केदारनाथ जाएंगी। इस दौरान कंगना ने सफेद रंग की बेहद ही खूबसूरत सिल्क स्टाइल साड़ी पहनी है। इस साड़ी में गोल्डन कलर का बॉडर बना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने गले में स्टोन का नेकलेस कैरी किया है। अपने इस लुक को उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस से कम्प्लीट किया। साथ ही स्टाइलिश ब्राउन बैग कैरी किया है।

कंगना का जवाब इंटरनेट पर छाया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना पैपराजी से कहती हैं, ‘मैं हरिद्वार जा रही हूं। अगर आपको लग रहा हो कि इतनी तैयार होकर कहां जा रही हूं। वैसे आपने पूछा तो नहीं पर मैंने सोचा मैं बता देती हूं कि मैं इतना सज धज के कहां जा रही हूं। मैं गंगा आरती करने जा रही हूं। कल मैं केदारनाथ जाऊंगी। बस आपकी जानकारी के लिए बता दे रही हूं।’ इसके बाद पैपराजी कहते है, हमें आपसे डर लगता है बात करने में।’ ये सुनते ही कंगना पलट जाती हैं और कहती हैं, ‘लगना ही चाहिए, अगर आप समझदार हैं तो लगना ही चाहिए बिल्कुल।’ ये कहते हुए वह आगे बढ़ जाती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। 

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में आने वाली है नज़र।

अभिनेत्री की आने वाली फिल्म के बारे में तो कंगना रणौत अगली बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभाती नजर आएंगी। इसका निर्देशन भी वह खुद कर रही हैं। फिल्म का निर्माण मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। 

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join